फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out illegally preparing firecrackers on Rupana Road in Siwani Mandi

Hisar: अवैध रूप से पटाखे बनाते समय लगी आग, छोटी बच्ची की मौत, सिवानी मंडी में हादसा

Tue, 18 Oct 2022 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 02:05 PM IST
सार

हादसे में एक छोटी बच्ची और उसकी मां आग की चपेट में आने से झुलस गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत नाजुक है।  

विज्ञापन
Fire broke out illegally preparing firecrackers on Rupana Road in Siwani Mandi
सिवानी मंडी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवानी से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर खंडवी गांव में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्ररी में विस्फोट होने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां झुलस गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे के समय फैक्टरी में करीब 7 मजदूर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फैक्टरी में बारुद से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। 5 से 7 मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच बारूद ने आग पकड़ ली। जिसके कारण फैक्टरी में धमाका हो गया। कुछ मजदूर बाहर निकलने में कामयाब हो गए जबकि महिला और छोटी बच्ची बाहर नहीं निकल पाए। बच्ची रीना की मौके पर मौत हो गई। महिला रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


धमाके के बाद पुलिस, एसएचओ और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि धमाके के बाद फैक्टरी से पोटेशियम और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं। धमाके के बाद फैक्टरी मालिक ने आनन-फानन में कुछ पदार्थों को छिपाने का प्रयास किया। इस फैक्टरी के अवैध होने की सूचना मिलने पर कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed