फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out due to short circuit in grocery store in Hansi, Goods worth lakhs of rupees burnt

Hansi: किराना स्टोर में शार्ट सर्किट से लगी आग; लाखों रुपये का सामान जला, धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने दी जानकारी

Wed, 10 Apr 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

मालिक रतन सिंह ने बताया कि वह दुकान के उपर अपने परिवार के साथ रहता है। रात को करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह उपर सोने के लिए चला गया था। उन्होंने बताया कि रात को करीब एक बजे दुकान से धूंआ उठता देख पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in grocery store in Hansi, Goods worth lakhs of rupees burnt
किराना स्टोर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी की जगदीश कालोनी में स्थित एक किराना स्टोर में आग लग गई। दुकान से धूंआ उठाता देख आस-पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दुकान मालिक ने डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर करीब 1 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


परंतु जब तक दुकान में रखा चार से पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आस पास के लोगों ने पानी से आग बुझाने का भी प्रयास किए, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके। आग लगने की सूचना  पुलिस व फायर बिग्रेड को भी दी गई, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने दुकान का सामान पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान में रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए किराना स्टोर के मालिक रतन सिंह ने बताया कि वह दुकान के उपर अपने परिवार के साथ रहता है। रात को करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह उपर सोने के लिए चला गया था। उन्होंने बताया कि रात को करीब एक बजे दुकान से धूंआ उठता देख पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी। रतन सिंह के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया। जिस दुकान में आग लगी थी वह कालोनी में स्थित है। यदि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी अनहोनी घट सकती थी। सूचना मिलने पर वार्ड का पार्षद और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन से दुकान में हुए नुकशान का मुआवजा देने की बात कही है। ताकि दुकान मालिक दोबारा अपना काम शुरू कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed