फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out due to leaking LPG, five family members got burnt

Hisar News: रसोई गैस लीक होने से लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to leaking LPG, five family members got burnt
हिसार। शहर की शिव कॉलोनी स्थित एक आवास में खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। झुलसे हुए हालत में पांचों को पहले निजी और बाद में नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। आग लगने से कमरे में रखा कुछ सामान भी जल गया। आसपड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाया। पिता और एक बेटे की हालात चिंताजनक बताई जाती है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मौजूद राजू ने बताया कि मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी 30 वर्षीय पिंटू अपने परिवार के साथ सूर्यनगर स्थित शिव कॉलोनी की गली नंबर तीन में किराये के मकान पर रहता है। पिंटू मजदूर है। रविवार सुबह करीब सात बजे पिंटू उसकी पत्नी शोभा देवी और तीन बच्चे (10) अंकुश, (7) अभिषेक और साढ़े तीन वर्षीय आशीष गैस चूल्हे के पास बैठे थे। उनकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने के कारण आग फैल गई गई। थोड़ी देर में पिंटू और शोभा देवी के कपड़ों में आग लग गई। वहीं पर बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। आग आसपास रखे कपड़ों और अन्य सामान में भी लग गई। जैसे-तैसे कर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और झुलसी हालत में पांचों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। बाद में सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पिंटू 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा है। उसकी और उसके छोटे बेटे आशीष की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बचाई जान
राजू ने बताया कि शोरशराबा सुनकर घर के अंदर गए तो पिंटू और शोभा के कपड़ों में आग लगी हुइ थी। छोटे बेटे आशीष के कपड़ों में आग लगी हुई थी। मिट्टी और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। इसी दौरान किसी ने हिम्मत कर गैस सिलिंडर को बाहर निकाला। आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed