{"_id":"6234a7725bf58b21e82e1bee","slug":"fire-breaks-out-at-indo-australian-guest-house-at-central-sheep-breeding-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: भेड़ फार्म में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: भेड़ फार्म में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर हुई राख
Sat, 19 Mar 2022 02:04 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:04 AM IST
सार
केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म में इंडो ऑस्ट्रेलियन गेस्ट हाउस में आग लग गई। जिसमें एक ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इंडो ऑस्ट्रेलियन गेस्ट हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म में इंडो ऑस्ट्रेलियन गेस्ट हाउस में आग लग गई। आग के कारण हिसार की एक ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख हो गई। साल 1970 में ऑस्ट्रेलिया से फाइबर मंगवाकर यह पोर्टेबल फाइबर गेस्टहाउस बनाया गया था। जिसमें लगी आग में दो गैस सिलेंडर फटने से रेस्ट हाउस जलकर रखा हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी आग को बुझाने में तत्परता दिखाते हुए दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लीड फायरमैन रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए दमकल की टीम ने 16 हजार लीटर पानी खर्च कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यह रेस्ट हाउस फाइबर का बना था। इसलिए जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पोर्टेबल फाइबर गेस्ट हाउस जल गया। इसके अलावा शहर में दो ओर स्थानों पर आगजनी हुई। जिसमें एयरपोर्ट के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लगी। जबकि दूसरी आग गांव ढंढूर के पास बने कचरा प्वाइंट पर लगी।
विज्ञापन