{"_id":"68110b66fa74d4d928077bc4","slug":"fir-lodged-against-unrecognized-private-schools-and-report-sought-within-48-hours-hisar-news-c-21-hsr1020-615386-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर एफआईआर दर्ज कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर एफआईआर दर्ज कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी में विफल रहे कार्यकारी डीईओ और बीईओ के खिलाफ मुख्यालय ने नाराजगी जताई है। शिक्षा निदेशालय ने अब इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए जिला उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर एफआईआर दर्ज करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सही तरीके से अंजाम न देने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खासकर, पिछले तीन दिनों से जारी आदेश के बावजूद जिले में बिना स्वीकृत प्ले स्कूलों और रेमिडियल स्कूलों को बंद करने में कोई प्रगति नहीं हुई है, जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए डीसी और एसपी से रिपोर्ट मांगी है।
दो साल से हिसार के डीईओ-बीईओ ने सार्वजनिक नहीं की लिस्ट
बीते दो साल से लगातार जिले के डीईओ-बीईओ गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं कर पाए है। जबकि अभिभावकों को सचेत करने के लिए बार-बार मुख्यालय ने पत्र जारी कर उपरोक्त स्कूलों की लिस्ट सार्वजनिक करने के आदेश दिए थे। हैरानी की बात है कि हाईकोर्ट के दखल के बावजूद इस बार हिसार जिले के कार्यकारी डीईओ-बीईओ गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की लिस्ट तक तैयार नहीं कर पाए है। जबकि सार्वजनिक करना व उन पर अंकुश लगाना दूर की बात है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार्यालय की तरफ से गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्दी ही लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा। मुख्यालय की तरफ से बार-बार जानकारियां मांगी जा रही है। - वेद दहिया, कार्यकारी डीईओ, हिसार।