फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Financier Suicide Case: Told his brother to come home during the day, shot himself after sending his friends home from the hotel at night

फाइनेंसर सुसाइड केस : दिन में भाई से घर आने की बात कही, रात में होटल से दोस्तों को घर भेजकर खुद को गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Financier Suicide Case: Told his brother to come home during the day, shot himself after sending his friends home from the hotel at night
हिसार। भिवानी के बड़सी निवासी फाइनेंसर सुंदर सिंह ने रविवार को दिन में बड़े भाई को फोनकर घर आने की बात कही थी, लेकिन रात में होटल रॉयल विला में दोस्तों को घर भेजकर खुद को गोली मार ली। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि सुंदर ने अवैध पिस्तौल से अपने सिर पर गोली मारी। खून से सनी पिस्तौल शव के पास ही पड़ी थी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला। पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पर शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। परिजनों ने आत्महत्या की कोई बड़ी वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन

बड़सी निवासी अजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई सुंदर फाइनेंस का काम करता था। वह अक्सर दोस्तों के पास हिसार आता था। रविवार को फोन पर कहा था कि वह शाम को घर जाएगा। आधी रात को पुलिस ने सूचना दी कि नागोरी गेट स्थित होटल रॉयल विला में सुंदर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अजीत ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारण वे नहीं जानते। भाई का किसी से झगड़ा नहीं था और अवैध पिस्तौल कहां से लेकर आया, इसकी कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन

भाईचारे में रहता था होटल में
सुंदर के दोस्त ढाणी श्यामलाल निवासी संदीप ने बताया कि वह कभी उसके घर तो कभी होटल में रुक जाता था। होटल मालिक रामवीर भी उसका दोस्त है। सुंदर हसमुख था और उसे किसी तरह की चिंता नहीं थी। हालांकि उसने बताया था कि तीन-चार दिन से नींद नहीं आ रही। रविवार को वह होटल में था और काउंटर पर बैठा था। उसके साथ कनौह निवासी सुमित और एक अन्य दोस्त भी था। सुंदर ने दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद करीब 11 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed