फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Financier attacked with sharp-edged weapon in Indrapura Mohalla, colleague injured

Murder In Fatehabad: इंद्रपुरा मोहल्ला में फाइनेंसर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या, साथी घायल

Wed, 21 Sep 2022 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:50 AM IST
सार

रुपये के लेन देन में तीन युवकों पर हमला करके हत्या करने का आरोप है। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Financier attacked with sharp-edged weapon in Indrapura Mohalla, colleague injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में मंगलवार देर शाम को फाइनेंसर शक्तिनगर निवासी ईश्वरपाल पर तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। हमले में साथी शक्तिनगर निवासी सुशांत भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

 

मामले के मुताबिक शक्ति नगर निवासी ईश्वरपाल फाइनेंस का काम करता था। मंगलवार शाम को वह अपने साथी सुशांत के साथ इंद्रपुरा मोहल्ला से गुजर रहा था, इस दौरान दो से तीन युवकों ने हमला कर दिया। ईश्वरपाल ने भागने का प्रयास किया लेकिन हमलावर तेजधार हथियार से हमला करते रहे। पीठ, सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में बीच बचाव करने आए सुशांत को भी चोट मारी गयी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : फतेहाबाद: फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदे को लूटा, सात मिनट में 3.10 लाख लूट ले गए नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से ईश्वरपाल को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि ईश्वरपाल पर बाल्मीकि चौक निवासी युवक और हिसार से आए उसके दो साथियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर हमला करके हत्या की है।


शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में युवक पर हमला हुआ उसे उपचार के लिए अग्रोहा रेफर किया गया। युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed