फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Petrol pump worker looted in broad daylight in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदे को लूटा, सात मिनट में 3.10 लाख लूट ले गए नकाबपोश

Wed, 21 Sep 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:32 AM IST
सार

शहीद चंद्रशेखर पार्क के सामने पेट्रोल पंप के कारिंदे को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूटा गया। पेट्रोल पंप पर 11 महीने पहले भी चार बदमाशों ने तोड़फोड़ व फायरिंग की थी। नकाबपोश बदमाश सात मिनट में तीन लाख दस हजार लूट ले गए। 

विज्ञापन
Petrol pump worker looted in broad daylight in Fatehabad of Haryana
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के भूना शहर में उकलाना रोड पर दिनदहाड़े शहीद चंद्रशेखर पार्क के सामने मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पिस्तौल दिखाकर फिल्मी स्टाइल में पेट्रोल पंप के एक कारिंदे से सात मिनट में तीन लाख दस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी जुगल किशोर व थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह तथा सीआईए फतेहाबाद की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


लूट की वारदात को अंजाम देकर दोनों नकाबपोश बदमाश तेज गति में मोटरसाइकिल को भगा ले गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए उकलाना रोड व निजी अस्पताल वाली गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर मैसर्स किशनलाल भजनलाल इंडियन पेट्रोल पंप का कारिंदा गुरुदयाल सिंह स्टेट ऑफ इंडिया बैंक में कैश जमा कराने के लिए पौने तीन बजे 3 लाख दस हजार रुपये थैले में डालकर मोटरसाइकिल पर निकला था। मगर पुराना शर्मा हास्पिटल वाली सड़क के बिल्कुल पीछे से आए बदमाशों ने चौराहे पर कारिंदे की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कारिंदा बदमाशों से बचने के लिए मोटरसाइकिल एक टायर पंचर की दुकान के पास ले गया। क्योंकि वहां लोगों की संख्या काफी थी। परंतु एक बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए कारिंदे गुरुदयाल सिंह पर झपट पड़ा। एक व्यक्ति ने कारिंदे को बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी पिस्तौल तान दी, इसलिए वह दूर हो गया।

कारिंदे की मोटरसाइकिल गिरते ही वह दूर हट गया और मोटरसाइकिल पर रखा हुआ नोटों से भरा हुआ थैला 2 बजकर 52 पर निकाल कर बदमाश तेज गति में मोटरसाइकिल को भगा कर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर में सितंबर माह में पिस्तौल दिखाकर थैला छीनने की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले एक सितंबर को बस स्टैंड पर खड़े संदीप ज्वैलर्स के मालिक संदीप सोनी से थैला छीन कर भाग गए थे। जिसमें सोने चांदी के आभूषण थे। मगर पुलिस सभी वारदात के आरोपियों को पहचान नहीं पाई थी और मंगलवार को बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
 
2 अक्तूबर 2021 में भी चार बदमाशों ने पंप पर तोड़फोड़ की व चलाई थी गोली
मै. किशन लाल भजनलाल पेट्रोल पंप फतेहाबाद रोड भूना में 2 अक्तूबर 2021 की रात्रि को चार बदमाशों ने कार की टंकी तेल से फुल न करने पर पंप पर हवाई फायरिंग व तोड़फोड़ की थी। जिसमें पुलिस ने ढक्की मोहल्ला के चार युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट के बाद शहर में भय का माहौल पैदा हो गया है। जो पिछले कई दिनों से गुंडागर्दी पर लगाम लगी हुई थी वह पुन: उभरनी शुरू हो गई है।


पेट्रोल पंप के कारिंदे से लूटपाट होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।  - कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed