Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   film's actors and director of Pushpa 2 accused of hurting religious sentiments

Pushpa 2: फिल्म के कलाकार व डायरेक्टर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, जुगलान के पंच ने दी शिकायत

Fri, 22 Nov 2024 10:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Nov 2024 10:33 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखा तो मां काली की तरह एक तस्वीर को चिपकाया गया है। कलाकार अल्लू अर्जुन अर्द्धनारीश्वर अवतार में दिख रहे हैं, जिस कारण सनातन धर्म से जुड़े लोगों और उसकी धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंची।

विज्ञापन
film's actors and director of Pushpa 2 accused of hurting religious sentiments
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के गांव जुगलान निवासी पंच कुलदीप ने सदर थाना पुलिस में साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा-2 द रूल के कलाकार और डायरेक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कुलदीप ने बताया कि 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में पुष्पा-2 द रूल का ट्रेलर लांच किया गया। फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखा तो मां काली की तरह एक तस्वीर को चिपकाया गया है। कलाकार अल्लू अर्जुन अर्द्धनारीश्वर अवतार में दिख रहे हैं, जिस कारण सनातन धर्म से जुड़े लोगों और उसकी धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंची। आरोप है कि पैसों के लालच में कलाकार धर्म आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि फिल्म से वह सीन नहीं हटाया गया तो शहर के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
सदर थाना क्षेत्र से बाहर का मामला है। न तो फिल्म यहां बनी है और न ही थाना क्षेत्र के अंदर कोई सिनेमाघर आता है। - ईश्वर सिंह, निरीक्षक, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed