फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Filed an FIR after embezzling 20.72 lakh rupees by preparing fake bills

Hisar News: फर्जी बिल तैयार कर हड़पे 20.72 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Filed an FIR after embezzling 20.72 lakh rupees by preparing fake bills
हिसार। सड़क-ओवरब्रिज निर्माण के एक ठेकेदार ने फर्म मालिक पर फर्जी बिल व वजन पर्ची तैयार कर 20.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुनीष मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ठेकेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि वह सिविल वर्क का ठेका लेता है। वर्ष 2024 में फर्म के कार्य के लिए बेस ऑयल खरीदने के लिए मुनीष मेहता से संपर्क किया। बेस ऑयल का रेट तय होने उपरांत उससे खरीदना तय हुआ। 17 मई 2024 को मुनीष मेहता बिल और वजन पर्ची भेजी और कहा कि 20,72,269 रुपये का भुगतान किया जाए। बिल और वजन पर्ची देखने के बाद फर्म को आरटीजीएस के माध्यम से पेमेंट कर दी। इसके बाद जब मुनीष मेहता से संपर्क किया तो उसने कोई का जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने न माल भेजा न ही रुपये वापस लिए। जीएसटी की मासिक रिपोर्ट में देखी तो बिल जीएसटी पोर्टल पर नहीं था। आरोपी ने फर्जी जीएसटी बिल और फर्जी वजन पर्ची तैयार कर 20,72,269 रुपये ऐंठ लिए। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed