फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fight in Tohana grain market

बड़ी बन गई छोटी सी बात

Sat, 16 Nov 2013 10:36 PM IST
टोहाना(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
टोहाना(फतेहाबाद)/ब्यूरो। Updated Sat, 16 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
fight in Tohana grain market
हरियाणा के टोहाना में अनाजमंडी में शुक्रवार रात धान की झराई को लेकर व्यापारी के मुनीम और पल्लेदारों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ा कि पल्लेदारों ने व्यापारी के मुनीम की पिटाई कर दी।

मुनीम को घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने मंडी में हड़ताल कर दी और जमकर बवाल काटा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात अनाजमंडी में पल्लेदार धान की झराई करना चाहते थे।

मुनीम कर्म सिंगला ने उन्हें झराई करने से मना कर दिया लेकिन पल्लेदार जिद पर अड़ गये।

इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई।

गुस्साएं पल्लेदारों ने मुनीम से मारपीट शुरू कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें लगी।

व्यापारियों ने बीचबचाव करते हुए घायल मुनीम को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने मुनीमों का साथ देते हुए आरोपी पल्लेदारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने मंडी में हड़ताल कर दी और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। शाम को थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार तक हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।


इसपर व्यापारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार शाम तक पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वह मंगलवार को फिर से हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed