फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fifth accused of cyber fraud gang arrested from Rajasthan

Hisar News: साइबर ठगी गैंग का पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of cyber fraud gang arrested from Rajasthan
सिरसा। पकड़ा गया अरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
सिरसा। थाना साइबर सिरसा ने 4 लाख 48 हजार 940 रुपये की साइबर ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र निवासी हिमांशु डाबरिया को गिरफ्तार किया है। हिमांशु ने फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर निवेश का झांसा देकर महिला से ठगी की थी। इस मामले में आरोपी संदीप, रवि गोदारा, ठाकरा राम, ओंकारमणि को राजस्थान के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

साइबर थाना उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया कि 2 मई को परमार्थ कॉलोनी निवासी अक्षिता कालरा ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। महिला ने ऑन लाइन वर्क फ्रॉम होम करने व मोटा मुनाफा कमाने का लालच किया। इसी लालच में उसने विभिन्न बैंकों के खातों से 4 लाख 48 हजार 940 रुपये जमा करवा दिए। जब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed