फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fetal sex test: Department got strong evidence against Dr. Anantram

भ्रूण लिंग जांच : विभाग को डॉ. अनंतराम के खिलाफ मिले पुख्ता सुबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test: Department got strong evidence against Dr. Anantram
घटना के समय मकान मालकिन सुनीता के पास बैठे डॉ. अनंतराम। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि डॉ. अनंतराम मौके पर मौजूदगी से इनकार कर रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग को मौके की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पुख्ता सुबूत हाथ लगे हैं। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, पीसीपीएनडीटी प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. कामिद मोंगा ने सोमवार दोपहर को सोसायटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ये खुलासे किए।
विज्ञापन

बरवाला थाना पुलिस ने सात लोगों पर भ्रूण लिंग करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी काला उर्फ सतीश का नाम भी शामिल पाया गया है, जो मकान मालकिन के साथ सहमति संबंध में रहता है। इस मामले में आरोपी सतीश व सुनील ठेकेदार दो आरोपियों की गिरफ्तारी करना बाकी है। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने कहा डॉ. अनंतराम पर लिंग जांच के पहले से तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब चौथे केस में स्वास्थ्य विभाग को अहम सबूत मिले हैं। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि जिले का लिंगानुपात को 950 के पार ले जाना हमारा उद्देश्य है। लिंग जांच की सूचना विभाग को देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अनंतराम व मशीन का नहीं कोई पंजीकरण
डिप्टी सीमएओ डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि आरोपी डॉ. अनंतराम और लिंग जांच में इस्तेमाल की गई अल्ट्रासाउंड मशीन का पीसीपीएनडीटी विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है। डॉ. अनंतराम ने अल्ट्रासाउंड की मशीन व कंप्यूटर, लैपटॉप घटना के तीन दिन पहले ही उस मकान में शिफ्ट किए थे। 13 जुलाई को विभाग ने यह छापा मारा था। यह मशीन बंगलूरू की सुरभि कंपनी से खरीदी गई है। जिसकी कीमत करीब 4 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बने गले की फांस
मकान मालकिन सुनीता ने मकान में सीसीटीवी लगाए थे। इन्हीं कैमरों से सीसीटीवी फुटेज व वीडियो बरामद की है। महिला के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद उसने कैमरे लगवाए थे। छापा मारने के बाद फुटेज भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed