फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fetal gender check gang busted by health department team

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, डॉक्टर फरार

Wed, 14 Jul 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
fetal gender check gang busted by health department team
बरवाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अग्रोहा मार्ग पर स्थित एक मकान में कार्रवाई करते भ्रूण लिंग जांच के मामले का खुलासा किया है। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए वहां से कई उपकरण भी बरामद किए हैं। भ्रूण लिंग जांच में चिकित्सक अनंतराम की संलिप्तता सामने आई है। डॉक्टर अनंतराम पर पहले भी कई केस दर्ज हैं और वह तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान टीम के पहुंचने से पहले ही डॉ. अनंतराम मौके से फरार हो चुके थे। वहीं टीम ने मौके से 40 हजार रुपये नकदी भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में हिसार से डॉ. प्रभु दयाल, डॉ. कामिद मोंगा, डॉ. तरुण भूटानी, फतेहाबाद के सीएमओ हनुमान सिंह, डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. कमल आदि शामिल रहे। टीम ने मौके से लैपटॉप, यूएसजी प्रोब, बिस्तर, हार्डवेयर व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

फर्जी ग्राहक की मदद से की कार्रवाई
बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड-14 स्थित एक मकान में भ्रूण लिंग जांच करवाने को लेकर जैन समाधि अस्पताल टोहाना में नर्सिंग स्टाफ का कार्य करने वाले जिला संगरूर निवासी जगराज के पास एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। जिसका स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पीछा कर रही थी। महिला के साथ एक अन्य महिला भी मौजूद रही। इस दौरान उस महिला को बरवाला के वार्ड-14 स्थित सुनीता लुहारी के मकान पर लाया गया। यहां डॉ. अनंतराम पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने दोनों महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच की तथा गर्भ के बारे में उन्हें बताया। इस दौरान जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर रेड की तो मौके से डॉ. अनंतराम बरवाला निकल चुके थे, परंतु जिन महिलाओं की डॉ. अनंतराम ने भ्रूण लिंग जांच की, वह मौके पर ही मौजूद थीं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में मकान मालकिन सुनीता के बेटे ने बताया कि डॉ.अनंतराम व उसके साथ एक अन्य यहां अक्सर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड में छुपा रखे थे उपकरण
पुलिस ने जब सुनीता लुहारी के घर की तलाशी ली तो उसके एक कमरे में रखे बेड से भ्रूण लिंग जांच में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद हुए। वहीं 40 हजार रुपये नकदी टीम ने जगराज से बरामद की। पुलिस ने मौके पर मौजूद भिवानी के एक गांव निवासी महिला को भी भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में काबू किया है।

अल्ट्रासाउंड मशीन पहले हो चुकी है सील
जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला पर इससे पहले भी भ्रूण लिंग जांच के केस दर्ज हो चुके हैं। उनके अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन तक को हेल्थ विभाग की टीम सील कर चुकी है। वर्ष 2018 में तो पंजाब व हरियाणा के हेल्थ विभाग की टीम की शिकायत पर पुलिस ने पीएनडीटी व अन्य धाराओं के तहत हिसार की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के ब्यान पर डॉ. अनंतराम व उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटाप, एक पीआरओ प्रेम लिखा विजिटिंग कार्ड व ऑक्सिटॉक्सिन के टीके भी मिले थे, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया था। डॉ. अनंतराम इससे पहले भी भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed