फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female employee of private hospital molested, case registered

Hisar News: निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Female employee of private hospital molested, case registered
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने करने वाली एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में महिला कर्मी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जयपुर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह निजी अस्पताल में काम करती है और पीजी में रहती है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पीजी से अस्पताल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार आया और छेड़छाड़ करने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed