फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fear of sex scandal

पुलिस ने जुटाए सुबूत, बड़े सेक्स स्कैंडल की आशंका

Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fear of sex scandal
एक विवाहिता द्वारा उसके पति के खिलाफ दी गई सेक्स स्कैंडल की शिकायत के बाद पुलिस ने सुबूतों को अपने कब्जे में लिया है। इस मामले में कई बड़े अधिकारियों सहित राजनेताओं के भी जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा होने की आशंका है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उसने अपने पति पर उसके होटल में बड़े अधिकारियों, राजनेताओं आदि को लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात भी कही गई। शिकायत के साथ महिला ने एक पेन ड्राइव और सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने अपने कई डीएसपी और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ पेन ड्राइव और सीडी देखी तो वे सब सन्न रह गए, क्योंकि इसमें बड़े सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बरवाला के होटल से जब्त किए कई सामान : सीडी और पेन ड्राइव में वीडियो देखने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम को ही डीएसपी कानून एवं व्यवस्था जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम बरवाला पहुंची और होटल पर कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि होटल से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क आदि सामान को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर में फीड लड़कियों का डेटा : अमर उजाला को भी इस स्कैंडल से जुड़े कुछ सुबूत मिले हैं। इनमें वीडियो, फोटो आदि शामिल हैं। इनमें से कंप्यूटर से लिए गए एक फोल्डर में कुछ वीडियो क्लिप और फोटो हैं। इन्हें लड़कियों के नाम से सेव किया गया है। इसमें कुल 21 फाइल हैं, जिनमें 6 एमपी, 4 वीडियो, 7 वीडियो क्लिप, 4 जेपीईजी और 4 क्विक टाइम मूवी के रूप में सेव हैं। इन 21 फाइलों में से 8 फाइल लड़कियों के नाम से सेव हैं और एक चंडीगढ़ के नाम से सेव हैं। 5 फाइल 2, 3, 3, 5, 8 नंबर से सेव हैं, जबकि बाकी फाइलें ऑटो सेव हैं।
पीड़िता ने ये दी शिकायत : पीड़िता ने 5 मार्च को एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका पति एक गिरोह के तहत अनेक लड़कियों को बहला-फुसलाकर बुरा काम करता है। उनके साथ सेक्स की वीडियो बनाता है और इन वीडियो से वह अफसरों व लड़कियों को ब्लैकमेल करके अपने गलत काम निकलवाता है। पीड़िता ने बताया कि उसे घर में एक पेन ड्राइव मिली। जब उसने इसे देखा तो इसमें अनेक वीडियो क्लिप महिलाओं के साथ गलत काम करने की थीं। उसने बताया कि आरोपी अपने होटल में उपकरण लगाकर इस तरह के अश्लील वीडियो बनाकर एक गिरोह के तहत सेक्स स्कैंडल कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसकी और उसके बच्चे की जिंदगी तबाह कर दी है। उसके खिलाफ जल्द से जल्द केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए, ताकि वह अपनी पहुंच का गलत फायदा उठाकर सुबूतों का खुर्द-बुर्द न कर सके।
2019 में भी दी थी शिकायत : पीड़िता ने 27 नवंबर 2019 को भी पुलिस को शिकायत दी थी। उस शिकायत पर 3 दिसंबर 2019 को महिला पुलिस थाने में 62 नंबर एफआईआर के तहत धारा 323, 34, 376, 498ए, 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने बताया था कि उसकी शादी 29 नवंबर 2009 को आरोपी के साथ हुई थी। उसने कई लड़कियों से गलत संबंध बना लिए थे। इस पर एतराज करती तो उसके साथ मारपीट करता था। उसको एक लड़का भी हुआ था। पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग के कारण उसने 2012 में आरोपी से तलाक ले लिया था। बाद में आरोपी ने माफी मांगकर और दोबारा गलती न करने का भरोसा दिलाकर फिर से उससे शादी कर ली। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि उसके पति के दोस्त, जिसका उनके घर पर आनाजाना था, उसने उसके साथ 2 अक्तूबर 2019 को दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत महिला थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
मेरे पति ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। मैंने पहले जितने आवेदन लगाए, कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस बार मैं एसपी से मिली और उन्हें शिकायत दी। एसपी साहब ने मेरी पूरी बात अच्छे से सुनी और उन्होंने मुझे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। अब मैं सुबूतों के साथ आई हूं, जो पुलिस को सौंप दिए हैं।

-शिकायतकर्ता पीड़िता।
महिला ने अपने पति के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज कराया था। जो वीडियो दिए हैं, वे पुराने हैं। शिकायत पत्र की जांच कर रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी, कानून एवं व्यवस्था, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed