फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fear of health, health news, hindi news, hisar

उल्टी-दस्त के डर से बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना

Mon, 16 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 16 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
fear of health, health news, hindi news, hisar
उल्टी-दस्त के डर से बच्चों ने छोड़ा स्कूल - फोटो : bureau

खंड के भाणा गांव में मौसम ने अपना मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग जागरूक नजर नहीं आ रहा है। गांव में पिछले एक सप्ताह से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि लगातार बढ़ रही बीमारी की तरफ ध्यान दिया जाए, वरना ग्रामीण पीएचसी केंद्र को ताला जड़ने का मजबूर होंगे। बलवंत सिंह, धोलूरा, रामसिंह, विद्या देवी, अंगूरी देवी, लीला ने बताया कि इस समय गांव में लगभग 60-65 मरीज बीमारी से ग्रस्त हैं, जो निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां तक कि गांव में शनिवार को रिछपाल नामक व्यक्ति की उल्टी-दस्त से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


गांव में लगातार बढ़ रही उल्टी-दस्त की बीमारी के डर से स्कूलों में बच्चों ने जाना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को दिखाने के लिए जाते हैं तो स्टाफ जवाब देता है कि यहां कोई चिकित्सक और दवाई नहीं है। प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। यहां पर कोई इलाज करने वाला नहीं है। फार्मासिस्ट का पद तो कई महीनों से रिक्त पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी दस्त से गांव में भय : सरपंच
भाणा के सरपंच संजय कुमार खीचड़ ने बताया कि गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी का प्रकोप है। उल्टी-दस्त से रिछपाल की मौत के बाद भय बना हुआ है। गांव के अनेक लोग निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। विभाग को भी अवगत कराया गया है। सोमवार को ग्रामीण डीसी और सिविल सर्जन से मुलाकात करेंगे।


मेरे सामने अभी तक कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा मामला है तो विभाग की टीम पहुंचकर मरीजों का उपचार करेगी। अग्रोहा पीएचसी पर कोई भी भाणा गांव से उल्टी-दस्त का मरीज नहीं पहुंचा है। हो सकता है दूषित पानी के पीने या गर्मी से उल्टी-दस्त शुरू हो गए होंगे।
डॉ. सुनील भट्टी, एमओ अग्रोहा पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed