{"_id":"614b6aba8ebc3efd17663c81","slug":"fault-on-13-feeders-due-to-rain-lights-remained-on-for-12-hours-hisar-news-hsr612450385","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 13 फीडर पर फॉल्ट, 12 घंटे तक बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 13 फीडर पर फॉल्ट, 12 घंटे तक बत्ती रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। लौटते मानसून की तेज बारिश ने बुधवार को शहर के 13 फीडर पर फॉल्ट आने से 30 से अधिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रही। 6 फीडर में सुबह 7 बजे ही फॉल्ट आ गया, यहां देर शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। वहीं, अन्य दिनों की तुलना में तीन गुुना ज्यादा बिजली संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। कुछ लोगों का आरोप है कि बिजली कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव तक नहीं किया।
तलवंडी राणा फीडर : इस फीडर में कुल तीन बार फॉल्ट आया। सुबह 7 बजे, 10 बजे व शाम पौने 5 बजे फॉल्ट आने से बिजली कट लगे। वहीं, जुगलान पावर हाउस में करीब 11 बजे फॉल्ट आने से ग्रामीणों को परेशानी हुई।
सेक्टर 14 फीडर : सुबह सवा 9 बजे फीडर में फॉल्ट आ गया। इस कारण गुलाब सिंह चौक, सेक्टर 14, शर्मा तिलक बाजार, सेक्टर-14 पार्ट टू, ऋषि नगर में बत्ती गुल रही। अनाज मंडी में शाम सवा 5 बजे व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सवा 5 बजे फॉल्ट होने से कारण 6 घंटे से अधिक तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
आईटीआई फीडर : शांति नगर में करीब शाम 5 बजे बिजली गुल रही। जिस कारण चार से अधिक घंटे का बिजली कट लगा।
नागोरी गेट फीडर : जैन गली में दोपहर 1 बजे बारिश के कारण शार्ट सर्किट हो गया। जिस कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
मिलगेट फीडर : सुबह साढ़े 8 बजे से मिल गेट फीडर में फॉल्ट आ गया। जिस कारण दो घंटे से अधिक बिजली कट रहा।
सब्जी मंडी, रेलवे रोड व हुडा वाटर वर्क्स में सर्वाधिक फॉल्ट
बुधवार को तेज बारिश के कारण सर्वाधिक सब्जी मंडी, रेलवे रोड, हुडा वाटर वर्क्स फीडर में सबसे अधिक फॉल्ट आए। खास बात यह थी कि इन तीनों फीडरों में बार-बार फॉल्ट आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
तेज बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों को भेज समय पर व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया गया। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार