फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fault in 33KV feeder of Arya Nagar, power interrupted in 40 villages

आर्य नगर के 33केवी फीडर में फाल्ट, 40 गांवों की बिजली बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fault in 33KV feeder of Arya Nagar, power interrupted in 40 villages
हिसार। बारिश से दूसरे दिन वीरवार को भी लोगों को बिजली कट के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। 33केवी आर्य नगर फीडर सब-स्टेशन के पास दो से तीन बिजली के पोल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिस कारण 40 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली निगम ने वीरवार को इस फीडर को दुरुस्त करने के लिए हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार शाम तक आर्य नगर के 33केवी फीडर को दुरुस्त किया जा सकेगा। तब तक 33केवी आर्य नगर फीडर से जुड़े 40 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 33केवी आर्य नगर सब-स्टेशन में बारिश का पानी भरने से फाल्ट आ गया था। जिस कारण देर रात 10 बजे सीसवाल फीडर से भिवानी रोहिल्ला, बुडाक सहित 4 गांवों को बिजली सप्लाई वैल्पिक तौर पर दी गई। रावलवास खुर्द, धीरणवास, हिंदवान, नंथवाना सहित 25 से अधिक गांवों में बत्ती गुल है।
विज्ञापन

ऋषि नगर व शांति नगर में कम वोल्टेज
वीरवार को बारिश के कारण शाम 6 बजे ऋषि नगर व शांति नगर में रात साढ़े 8 बजे तक वोल्टेज कम की दिक्कत ने लोगों को परेशान रखा। मिल गेट फीडर की बात करें तो भारत नगर व कृष्णा दत्त ढाणी में बार-बार लगे। जुगलान फीडर में वीरवार को दोपहर दो बजे से रात साढे 9 बजे तक साढ़े 7 घंटे तक का फाल्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई फीडरों में फाल्ट आया है। जिसे टीमें सुचारु रूप से दुरुस्त करने में लगी हुई है। मुुझे सेक्टर 33 फीडर में फाल्ट आने की सूचना मिली थी। जिसको दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए।
- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed