फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father's last rites with three daughters, mother fighting the battle of life, FIR filed against pickup driver

Hisar News: तीन बेटियों संग पिता का अंतिम संस्कार, मां लड़ रही जिंदगी की जंग, पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Father's last rites with three daughters, mother fighting the battle of life, FIR filed against pickup driver
बरवाला। चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार रात हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के पिता भजनलाल के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है। वहीं हादसे में घायल मृतक की पत्नी आरती की हालत नाजुक बनी है। वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जांच अधिकारी के देरी से पहुंचे के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शाम चार बजे के बाद शुरू हो सकी। शाम 5 बजे बाद मुकेश व उसकी बेटी नीतू व दिव्या का पोस्टमार्टम हिसार नागरिक अस्पताल में किया गया। सबसे छोटी बेटी डेढ़ साल की दीक्षा का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया गया। देर शाम करीब छह बजे गांव में तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ---- ने बताया कि सोमवार रात ढाणी मोहब्बतपुर निवासी 30 वर्षीय मुकेश अपनी पत्नी आरती, 6 वर्षीय बेटी नीतू, 4 वर्षीय दिव्या और डेढ़ वर्षीय दीक्षा के साथ प्रभुवाला मार्ग से बरवाला की ओर जा रहा था। गांव गैबीपुर के पास उनकी बाइक को सामने से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मुकेश और नीतू व दिव्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीक्षा को अग्रोहा रेफर किया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरती का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed