फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father took a loan of three lakhs to get Dhanush, daughter aimed at the target with determination and passion

Hisar News: पिता ने तीन लाख का कर्ज लेकर दिलाया धनुष, बेटी ने जिद व जज्बे से लक्ष्य पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father took a loan of three lakhs to get Dhanush, daughter aimed at the target with determination and passion
पिता के साथ तीरंदाज भावना। 
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। सपने देखना और अभावों के बावजूद उन्हें साकार करने का जुनून हो तो सफलता कदम चूमने लगती है। उमरा की तीरंदाज बेटी भावना के जिद, जज्बे और संघर्ष की कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हो सकती है। परिवार के कमजोर आर्थिक हालात के बावजूद भावना ने तीरंदाजी में कॅरिअर बनाने का सपना देखा और आज नेशनल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं।
भावना बताती हैं कि तीरंदाजी महंगे खेलाें में शामिल हैं। रिकर्व धनुष की कीमत तो तीन लाख रुपये से शुरू होती है। परिवार की माली हालत के कारण कई खिलाड़ी धनुष तक नहीं खरीद पाते। वह खुशनसीब हैं कि पिता ने हौसला दिया।
विज्ञापन

आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि धनुष दिला सके। बेटी के सपनों को पंख लगाने के लिए उन्होंने तीन लाख का कर्ज लेकर धनुष दिलाया, जिसके बाद बेटी ने लक्ष्य पर निशाना साधा। भावना उमरा के तीरंदाजी सेंटर में कोच मनजीत मलिक के पास अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच मनजीत मलिक ने बताया कि भावना पंजाब की गुरु काशी यूनिवर्सिटी की ओर से खेली थी। तीरंदाजी सेंटर पहुंचने पर भावना का स्वागत किया जाएगा। भावना ने छह साल पहले तीरंदाजी से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। जब वह सातवीं कक्षा में थी तो पास में ही तीरंदाजी सेंटर में लड़कियों को निशाना लगाते देखकर उसने भी तीरंदाज बनने की ठान ली और अभ्यास करना शुरू कर दिया। अब उत्तराखंड में 27 जनवरी से होने वाले नेशनल गेम्स में हिस्सा लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed