फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   father rape with daughter 3 year

रिश्ते कलंकित : कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया तीन वर्ष तक दुष्कर्म

Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
father rape with daughter 3 year
हिसार। शहर के निकटवर्ती गांव निवासी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। पिता की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपनी माता को बताया। इसके बाद अपनी माता के साथ सदर थाना पहुंच उसने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2018 को उसकी माता दुकान पर गई थी और भाई खेत में गए हुए थे। उस दौरान उसके पिता ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात भी उसके भाई खेत में गए थे और माता अन्य कमरे में थी। उस दौरान उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। इस बारे उसने माता को बताया, जिसके बाद वह माता के साथ थाने पहुंचे और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

नाबालिग से भाई के दोस्त ने नहीं किया था दुष्कर्म, भाई से ही थे पीड़िता के संबंध
हिसार। जिले में एक अविवाहित नाबालिग द्वारा बेटे को जन्म देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की माता के द्वारा दर्ज केस में उसके बेटे के दोस्त पर आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार यह मामला झूठा निकला है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का उसके बालिग भाई से ही करीब तीन वर्ष से संबंध था। हालांकि इस बारे में पुलिस और कुछ भी नहीं बता रही। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे के दोस्त ने उसकी बेटी का दुष्कर्म किया था। वह उनकी गैर मौजूदगी में घर आता था। पीड़िता की माता का आरोप था कि आरोपी उसकी बेटी से करीब दो वर्ष से संबंध बना रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed