फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father and son arrested for getting job on false birth certificate

झूठे जन्म प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल करने पर पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for getting job on false birth certificate
बास। झूठा जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर टीई के पद पर नौकरी हासिल करने के आरोपी नरेश कुमार व उसके पिता वजीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल कोर्ट से जमानत पर है। गौरतलब है कि सीसर निवासी नरेश कुमार की जन्म तिथि प्राईमरी से आठवीं कक्षा तक गवर्नमेंट हाई स्कूल, सीसर के रिकार्ड के अनुसार 10 अगस्त 1988 है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने सीएचसी सोरखी में झूठा शपथ पत्र देकर जन्म तिथि 6 नवंबर 1993 करवा ली। आरोपी ने वर्ष 1993 की जन्म तिथि के अनुसार ओपन स्कूल से 10वीं व 12वीं कक्षा का जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। इस प्रकार आरोपी ने 5 साल उम्र कम करके खेलों में भाग लिया और पदक हासिल किए। इसके आधार पर आरोपी नरेश कुमार ने रेलवे विभाग में टीई के पद पर नौकरी हासिल कर ली। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा इकोनॉमिक्स सेल हांसी द्वारा की गई और मामले की जांच में आरोपी पाए जाने के बाद बास पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed