फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fatehabad distric, Dhad village, Murder hisar, hisar

पिता ने बेटे को जहर देकर मारा, सदमे में मां की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad distric, Dhad village, Murder hisar, hisar
murder

गांव श्यामसुख में एक पिता पर अपने बेटे को जहर देकर मारने का आरोप है। बेटे की चिता को आग लगाने से पहले ही मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। एक घंटे बाद ही बेटे की चिता के साथ मां की चिता को भी आग दी गई।

विज्ञापन

फतेहाबाद जिले के गांव ढांड निवासी जीतराम ने अपने चचेरे समधी पर हत्या का केस दर्ज कराया है। जीतराम ने बताया कि उसके भाई सेठीराम ने अपनी बेटी सुजाता की शादी गांव श्यामसुख निवासी सरजीत के बेटे नरेंद्र से की थी। 28 वर्षीय नरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। शनिवार को नरेंद्र उसके पिता सरजीत पड़ोस में किसी शादी में गए थे। कुछ देर बाद यह दोनों वापस आ गए थे। आरोप है कि इस बीच किसी विवाद को लेकर सरजीत ने अपने बेटे नरेंद्र को जहर दे दिया। सुजाता अपने पति को अस्पताल ले जाने की बात कही तो सरजीत ने उसे रोक दिया। इसके बाद सुजाता ने उसे फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सेठीराम, अजित सहित अन्य गांव श्यामसुख पहुंचे। यहां से नरेंद्र को उपचार के लिए अग्रोहा लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां रविवार की देर रात नरेंद्र की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जीतराम की शिकायत पर सरजीत पर बेटे को जहर देने के मामले में अग्रोहा थाना ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शव ले जाने के दौरान मां हुई बेहोश
सोमवार दोपहर करीब दो बजे नरेंद्र के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो उसकी मां 47 वर्षीय धर्मों देवी बेहोश हो गई। नरेंद्र की चिता को आग लगाने से पहले ही फोन आया कि धर्मों की मौत हो गई है। धर्मों को चिकित्सक के पास ले कर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद ही बेटे की चिता के पास ही धर्मों देवी की चिता को भी अग्नि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटे की पहले मौत
सरजीत के छोटे बेटे अनीष की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। 23 वर्षीय अनीष पॉलीटेक्निक का स्टूडेंट था। उसकी शादी ढांड निवासी सेठीराम की बेटी पूनम से हुई थी। बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी।

पत्नी, बेटा, बेटी का बुरा हाल
नरेंद्र की पत्नी सुजाता बीए पास और घरेलू महिला हैं। नरेंद्र के एक बेटा एक बेटी हैं। दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। परिवार में अब सुजाता व उसके ससुर सरजीत ही बचे हैं। एक ही दिन में पिता व दादी की मौत के बाद बच्चे बेहद सदमे में हैं।


सरपंच बोले केस गलत
गांव श्यामसुख के सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि कोई पिता अपने बेटे को कैसे जहर दे सकता है। मामला गलत तरीके से दर्ज किया गया है। इस मामले में गांव की पंचायत सरजीत के पक्ष में पुलिस से मिलेगी। गांव के लोग जरूरत पड़ी तो गवाही भी देंगे।


जीतराम की शिकायत पर हमने सरजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है।
- कृष्णलाल, एसएचओ, अग्रोहा थाना, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed