{"_id":"6999f152eb0a69995b0084f2","slug":"farmers-union-to-protest-on-24th-chadhuni-to-participate-hisar-news-c-21-hsr1020-815928-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान यूनियन का प्रदर्शन 24 को, चढ़ूनी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान यूनियन का प्रदर्शन 24 को, चढ़ूनी होंगे शामिल
विज्ञापन
हिसार। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत पंघाल ने बताया कि 24 फरवरी को किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरुनाम चढ़ूनी हिसार पहुंचेंगे। किसान क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होकर किसान लघु सचिवालय तक मार्च निकालेंगे और डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।
पंघाल ने आरोप लगाया कि मेरी फसल मेरा ब्येारा पोर्टल पर अवैध व संदिग्ध रकबा सत्यापन हुआ है। 4,83,897 किसानों की ओर से पंजीकृत 28,80,192 एकड़ गैर-बासमती धान के मुकाबले 30,16,285 एकड़ भूमि सत्यापित कर दी गई जो 1,36,116 एकड़ अधिक है। नदियों, नालों और अन्य फसलों वाली जमीन को भी धान दिखाया गया। फर्जी गेट पास और पीडीएस चावल के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए। बाढ़ प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। ब्यूरो