{"_id":"69e686fdb3c1f897b109ee52","slug":"farmers-stood-guard-at-the-gate-of-the-market-committee-scuffle-with-police-farmers-protested-for-three-hours-against-the-biometric-system-and-new-rules-hisar-news-c-21-hsr1020-854138-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मार्केट कमेटी के द्वार पर किसानों का पहरा, पुलिस से धक्का-मुक्की, बायोमेट्रिक प्रणाली और नए नियमों के विरोध में किसानों ने तीन घंटे तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मार्केट कमेटी के द्वार पर किसानों का पहरा, पुलिस से धक्का-मुक्की, बायोमेट्रिक प्रणाली और नए नियमों के विरोध में किसानों ने तीन घंटे तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ प्रदर्शन करते किसान।
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई। इसके बाद किसान अधिकारियों के कमरे के सामने गैलरी में धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्केट कमेटी के कर्मचारियों व लोगों को ग्रिल फांदकर कार्यालय के अंदर जाना पड़ा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शमशेर नंबरदार, राजीव मलिक और दिलबाग सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मंडी कार्यालय पहुंचे। पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था और मौके पर तहसीलदार व उप कृषि निदेशक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। सुबह 11 बजे किसानों ने कार्यालय के मेन गेट को ताला लगा दिया। इसके बाद जब किसान मुख्य भवन के अंदरूनी दरवाजे पर ताला लगाने बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान करीब 5-6 मिनट तक पुलिस और किसानों के बीच तीखी खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। अंततः किसान मंडी सचिव के कमरे के बाहर गैलरी में ही धरने पर बैठ गए।
किसानों ने बायोमेट्रिक प्रणाली व अन्य नई शर्तों का विरोध किया। किसानों ने अब तक हुई गेहूं खरीद का पूरा भुगतान तुरंत करने, गेहूं के उठान में तेजी लाई जाए,गेहूं और सरसों की खरीद से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। किसान नेता शमशेर नम्बरदार, दिलबाग हुडा व राजीव मलिक ने कहा कि मंडियों में फसल बिक्री के लिए नए नियम जबरदस्ती लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों को सुविधाओं से वंचित करने का माध्यम बन रही है। किसान मोर्चा के नेता अभयराम फौजी, राम लाडवा, रोशन लाल लाडवा ने बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से गेहूं में लगने वाली आग की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फसल के पूरे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार स्पष्ट और ठोस नीति बनाए। भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म कर केंद्र से नियुक्तियां करने व बिजली के निजीकरण के उद्देश्य से बनाए गए नए निगम का विरोध किया।
किसान नेता सुधीर सिंघवा, ईश्वर सुंडावास, रामवीर न्योली, शमशेर भेरिया ने कहा कि बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना किसानों पर जबरन थोपी जा रही है। इस मौके पर किसान नेता सोमबीर पिलानियां, नसीब सातरोड, बलराज मलिक, वजीर बल्हारा, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
प्रदर्शन से गेहूं आवक घटी, उठान में आई तेजी
फोटो : एचआई-25
जिले की मंडियों में सोमवार को धरना प्रदर्शन के चलते खरीद कार्य प्रभावित रहा। हालांकि गेहूं की उठान में तेजी आई। मंडियों में सोमवार तक कुल 60 लाख 93 हजार 147 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अब तक हुई 35.17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद में से 13 लाख 87 हजार 249 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। सोमवार को हिसार की मंडी में 2098 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। हिसार मंडी में अब तक 551 किसानों की फसल की खरीद हो चुकी है। सोमवार को हिसार मंडी में 1590 क्विंटल सरसों खुली बोली पर बेची गई।
-- -- -- -
जिले में अब तक आवक, खरीद व उठान का ब्योरा
मंडी-- आवक -- -- -- - खरीद -- -- उठान
हिसार-- 1755359 -- -- - 106580 -- -- - 16573
आदमपुर-- 623620 -- -- - 459670-- 230759
बरवाला-- 1375342-- - 652102-- 224077
उकलाना-- 839191 -- -- 522176 -- - 19581
हांसी-- 121800-- 766171 -- - 150766
नारनौंद-1178481-- - 597989 -- -333290
बास-- - 665166 -- - 333163 -- -- 144886
कुल-- - 6093147-- - 3517668-- - 1387249
नोट : आंकड़े क्विंटल में हैं।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शमशेर नंबरदार, राजीव मलिक और दिलबाग सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मंडी कार्यालय पहुंचे। पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था और मौके पर तहसीलदार व उप कृषि निदेशक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। सुबह 11 बजे किसानों ने कार्यालय के मेन गेट को ताला लगा दिया। इसके बाद जब किसान मुख्य भवन के अंदरूनी दरवाजे पर ताला लगाने बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान करीब 5-6 मिनट तक पुलिस और किसानों के बीच तीखी खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। अंततः किसान मंडी सचिव के कमरे के बाहर गैलरी में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
किसानों ने बायोमेट्रिक प्रणाली व अन्य नई शर्तों का विरोध किया। किसानों ने अब तक हुई गेहूं खरीद का पूरा भुगतान तुरंत करने, गेहूं के उठान में तेजी लाई जाए,गेहूं और सरसों की खरीद से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। किसान नेता शमशेर नम्बरदार, दिलबाग हुडा व राजीव मलिक ने कहा कि मंडियों में फसल बिक्री के लिए नए नियम जबरदस्ती लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों को सुविधाओं से वंचित करने का माध्यम बन रही है। किसान मोर्चा के नेता अभयराम फौजी, राम लाडवा, रोशन लाल लाडवा ने बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से गेहूं में लगने वाली आग की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फसल के पूरे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार स्पष्ट और ठोस नीति बनाए। भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म कर केंद्र से नियुक्तियां करने व बिजली के निजीकरण के उद्देश्य से बनाए गए नए निगम का विरोध किया।
किसान नेता सुधीर सिंघवा, ईश्वर सुंडावास, रामवीर न्योली, शमशेर भेरिया ने कहा कि बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना किसानों पर जबरन थोपी जा रही है। इस मौके पर किसान नेता सोमबीर पिलानियां, नसीब सातरोड, बलराज मलिक, वजीर बल्हारा, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन से गेहूं आवक घटी, उठान में आई तेजी
फोटो : एचआई-25
जिले की मंडियों में सोमवार को धरना प्रदर्शन के चलते खरीद कार्य प्रभावित रहा। हालांकि गेहूं की उठान में तेजी आई। मंडियों में सोमवार तक कुल 60 लाख 93 हजार 147 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अब तक हुई 35.17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद में से 13 लाख 87 हजार 249 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। सोमवार को हिसार की मंडी में 2098 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। हिसार मंडी में अब तक 551 किसानों की फसल की खरीद हो चुकी है। सोमवार को हिसार मंडी में 1590 क्विंटल सरसों खुली बोली पर बेची गई।
जिले में अब तक आवक, खरीद व उठान का ब्योरा
मंडी
हिसार
आदमपुर
बरवाला
उकलाना
हांसी
नारनौंद-1178481
बास
कुल
नोट : आंकड़े क्विंटल में हैं।