फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers stood at the gates of GJU for eight hours, stopped Hisar-Delhi and Barwala road for two and a half hours

किसान आठ घंटे जीजेयू के गेटों पर डटे, ढाई घंटे रोकी हिसार-दिल्ली और बरवाला रोड

Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers stood at the gates of GJU for eight hours, stopped Hisar-Delhi and Barwala road for two and a half hours
हिसार। भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक का विरोध में शनिवार को किसान 8 घंटे तक जीजेयू के तीनों गेट पर झंडे लेकर डटे रहे। आरोप है कि बैठक खत्म होने के बाद वापस जा रहे भाजपा के काफिले में शामिल हांसी विधायक विनोद भयाना की गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की ओर से प्रदर्शनकारी महिलाओं को अश्लील इशारा किया गया। इसके विरोध में किसानों ने शाम सात बजे दिल्ली रोड और बरवाला रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद रात साढ़े नौ बजे दोनों रास्तों को खोला गया। किसानों ने इस मामले में विनोद भयाना को सामने आकर माफी मांगने और आरोपी को रविवार 12 बजे तक किसानों के सामने लाने का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं किया तो किसान विनोद भयाना के आवास पर धरना देंगे।
विज्ञापन

विरोध के दौरान दिल्ली रोड स्थित रामायण टोल पर प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए इच्छापुरी महाराज ने कहा कि विधायक विनोद भयाना पर केस दर्ज होना चाहिए। जिनकी गाड़ी में सवार लोगों ने हमारी माताओं की ओर गंदा इशारा किया। इन लोगों ने किसानों को भड़काने के साथ दुर्व्यवहार करने का काम किया। किसान तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ 7 महीने से आंदोलनरत हैं, ऐसी हरकतों को किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने कहा कि किसान जब शांतिपूर्वक सरकार का विरोध कर रहे थे। विधायक के समर्थकों की ओर से गलत हरकत करना बड़े शर्म की बात है। ऐसे विधायक को कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं हैं। सरकार हिटलर शाही पर उतारू हो गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।
मैं किसान का बेटा हूं, ना तो कभी हमारी माताओं व बहनों को गलत नजरों से नहीं देख सकता और ना ही किसी को देखने देता। मैं खुद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की गाड़ी में बैठा था। मेरी गाड़ी में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन बैठे थे। पूर्व मंत्री के निजी सचिव थे। अगर किसान मेरे सामने आकर रूबरू होना चाहते हैं तो वह उनके सामने आने को तैयार हूं। - विनोद भयाना, विधायक, हांसी

किसान बोले त्न वीसी ने फर्जी लेटर देकर गुमराह किया
हिसार। किसानों ने शुक्रवार को इस बैठक का विरोध किया था। इसके बाद जीजेयू प्रशासन की ओर से बैठक कैंसिल करने का पत्र थमाया था। कार्यकारी अभियंता के हस्ताक्षर वाले इस पत्र को देखकर किसान लौट गए थे। कुछ किसान जीजेयू के गेट पर ही धरना डालकर रात को रूके रहे। किसानों ने कहा कि वीसी झूठे हैं। उन्होंने फर्जी लेटर देकर किसानों को बरगलाया। इस मामले में कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर ने कहा कि पहले उन्होंने मीटिंग कैंसिल कर दी थी। देर रात आयोजकों ने ऐन वक्त पर अनुमति रद्द न करने का अनुरोध किया। जिसके चलते उन्होंने दोबारा से अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed