{"_id":"625326624b25d834720d9b1b","slug":"farmers-should-get-rs-500-bonus-on-msp-former-cm-hooda-hisar-news-hsr6288077113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को एमएसपी पर मिलना चाहिए 500 रुपये बोनस : पूर्व सीएम हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को एमएसपी पर मिलना चाहिए 500 रुपये बोनस : पूर्व सीएम हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गेहूं की एमएसपी पर किसानों को 500 रुपये बोनस देने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते खेती घाटे का सौदा हो गई है। आसमान छूती महंगाई ने खेती की लागत को लगभग दोगुना कर दिया है। महंगाई के साथ लगातार किसानों को मौसम की मार का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बार गेहूं के उत्पादन में खासी कमी देखी जा रही है। ऐसे में किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें बोनस दिया जाना चाहिए। हुड्डा रविवार को शहर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खेड़ी चौपटा, बास और बालसमंद में चल रहे किसानों के धरने का भी समर्थन किया। कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जायज है और उन्हें भी मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार को उनकी मांगों का संज्ञान लेते हुए सकारात्मक फैसला लेना चाहिए।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार पूरी तरह विफल है। इसीलिए वह चुनाव में जाने से डर रही है। इसी डर के चलते पंचायत और निगम के चुनाव को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है। भ्रष्टाचार और महंगाई ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। डाडम समेत अलग-अलग क्षेत्रों में माइनिंग जैसे बड़े घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस ने इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार इससे भाग रही है। ऐसे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लाजमी है। इस मौके पर हुड्डा के साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, नरेश सेलवाल, शम्मी नागपाल, धर्मवीर गोयत, योगेश सिहाग, वजीर सिंह पूनिया, योगेंद्र योगी, सुमन शर्मा, सुभाष गोदारा समेत कई नेता मौजूद रहे।