फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmers protest, bjp MLA house, police force

किसानों ने भाजपा विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, bjp MLA house, police force
हांसी। भाजपा विधायक विनोद भयाना के साथ गाड़ी में बैठे एक नेता द्वारा किसानों के प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को अश्लील इशारा करने के मामले में किसानों ने रविवार को विधायक के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चला। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधायक के आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी विनोद शंकर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी विकास कुमार व नारनौंद थाना प्रभारी उमेद सिंह, सीआईए वन इंचार्ज दलबीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना के आवास पर दोपहर 12 बजे सैकड़ों की संख्या में महिला व किसानों ने रोष जताया। काफी देर तक किसानों व पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बहस बाजी होती रही। मगर किसान एक बात पर अड़े हुए थे कि जब तक विधायक किसानों के बीच में आकर माफी नहीं मांगते तब तक हम यहां से उठने वाले नहीं। गहमागहमी के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक व किसानों के बीच वार्ता के लिए बैठक करवाई। वार्ता के दौरान भी काफी देर तक हंगामा हुआ। किसान नेता विकास सिसर व जिला जिला किसान यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने विधायक को कहा कि आपकी गाड़ी में बाएं तरफ एक नेता बैठा था उस व्यक्ति ने ही महिलाओं को अश्लील इशारा किया है। उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। विधायक ने किसानों को कहा कि मैं पूर्व मंत्री व हिसार भाजपा प्रभारी मनीष ग्रोवर की गाड़ी में बैठा था और मेरी गाड़ी में मेरा स्टाफ था। मुझे नहीं पता किसने हमारी माताओं व बहनों की और अश्लील इशारा किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को हिसार जेजेयू यूूनिवर्सिटी में भाजपा हिसार जिले की कार्यकारिणी की बैठक थी। वहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बैठक में पहुंचे थे। जिसका विरोध करने के लिए किसान भारी संख्या में अपना डेरा डाले हुए थे। उस दौरान महिलाओं ने विधायक विनोद भयाना पर आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी में बैठे एक नेता ने उन्हें अश्लील इशारा किया था। जिसके विरोध के चलते शनिवार रात 8 बजे के करीब किसानों ने रामायण टोल प्लाजा ढाई घंटे के लिए जाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के खिलाफ हर थाने में की जाएगी शिकायत
किसानों ने खुला ऐलान किया कि अब पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। प्रदेश के हर थानों में मनीष ग्रोवर के खिलाफ शिकायत की जाएगी। क्योंकि पहले भी किसानों के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल कर चुका है।
- कुलदीप खरड़, जिला अध्यक्ष किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed