फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers enraged over power shortage, laid siege to power station

Hisar News: बिजली किल्लत को लेकर भड़के किसान, बिजलीघर का किया घेराव

Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers enraged over power shortage, laid siege to power station
बिजली किल्लत को लेकर बिजली घर का घेराव कर धरना देते किसान :संवाद
रतिया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) खेती बचाओ ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजविंद्र चहल के नेतृत्व में रतिया बिजलीघर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राम ने किया। इस दौरान बेगराज फूला, सतनाम लांबा, राम सिंह, प्रीतपाल सिंह और निरंजन सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता राम ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन देते हैं, लेकिन वास्तविकता में चार घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है, वहीं बिजली कटों के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी और बिजली आपूर्ति में बाधा के चलते धान की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान शहरी और ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू व सुनील कंबोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि अघोषित बिजली कटों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई और अघोषित कटों पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed