फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers are suffering losses due to a drop in the price of the paddy.

Hisar News: धान की 1509 किस्म के भाव में 400 रुपये की गिरावट से किसानों को हो रहा नुकसान

Mon, 05 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 05 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers are suffering losses due to a drop in the price of the paddy.
जी
हांसी। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। 1509 किस्म धान के भाव में कुछ दिनों में करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। पहले 4300 रुपये तक बिक रहा 1509 अब करीब 3900 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहीं परमल धान की सरकारी खरीद को लेकर किसान असमंजस में हैं और समर्थन मूल्य पर खरीद जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि 1509 धान के भाव में गिरावट से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से परमल धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

मंडी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि हांसी अनाज मंडी में अब तक करीब 6700 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और आज से खरीद शुरू होने की उम्मीद है। किसानों के गेट पास लगातार काटे जा रहे हैं तथा मंडी में उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आवक लगातार बढ़ रही है, ऐसे में अच्छे भाव और सरकारी खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित होना जरूरी है। मंडी प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि फसल की खरीद-बिक्री में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed