{"_id":"606a17ad8ebc3edbfe58ef31","slug":"farmer-road-jam-all-night-in-hisar-hisar-news-rtk6029661107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार जिले में किसानों ने रात भर लगाया जाम, दोपहर 12 बजे के बाद खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार जिले में किसानों ने रात भर लगाया जाम, दोपहर 12 बजे के बाद खोला
विज्ञापन
रामायण टोल प्लाजा पर उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाते आंदोलनकारी।
- फोटो : Hisar
हिसार/हांसी। रोहतक में किसानों पर किए गए हल्के बल के प्रयोग के विरोध में किसानों ने हिसार जिले के सभी टोल प्लाजा पर शनिवार देर शाम को जाम लगा दिया था, जो रविवार दोपहर तक लगा रहा। इस दौरान रामायण टोल पर 17 तो चौधरीवास व लांधड़ी टोल प्लाजा पर 15-15 घंटे जाम लगा रहा। हालांकि बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर रविवार को सिर्फ दो घंटे ही जाम लगाया गया।
इसके अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर भी रास्ते जाम किए गए। पूरी रात मार्गों के बंद रहने से वाहन चालकों, सवारियों और अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में लोगों को कच्चे रास्तों के जरिये अपना सफर करना पड़ा।
हांसी बस स्टैंड पर फंसी दिल्ली व गुरुग्राम की बसें
हांसी (संवाद)। रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने शनिवार शाम सात बजे जाम लगा दिया था, जो रविवार दोपहर 12 बजे खोला गया। जाम लगने के कारण पूरी रात वाहन चालक कच्चे रास्तों पर भटकते रहे। रविवार सुबह भी किसानों ने जाम नहीं खोला। कच्चे रास्तों से ही वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान पर पहुुंचे। दिल्ली व गुरुग्राम की ओर से हिसार व सिरसा जा रही बसें भी हांसी बस स्टैंड पर फंस गईं।
विज्ञापन
बसों में सवार यात्रियों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों के छोटे-छोटे रास्तों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से वहां भी जाम लग गया व कई घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन चालक रामायण गांव की ओर से देपल, उमरा होते हुए हांसी की तरफ आए। वहीं हिसार की तरफ जाने वाले वाहन चालकों ने भी इसी मार्ग का इस्तेमाल किया। देर रात को किसानों ने बरवाला रोड पर भाटला गांव में भी जाम लगा दिया, लेकिन कुछ घंटे बाद खोल दिया। उधर शनिवार देर रात्रि करीब 12 बजे एसपी नितिका गहलोत टोल प्लाजा पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं व पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जाम के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों करीब तीन किलोमीटर के लंबी लाइन लग गई।
उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला
किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि दुष्यंत चौटाला किसानों के सबसे बड़े दुष्मन हैं। वह दुष्यंत का लगातार विरोध करते रहेंगे और गांवों में भी उपमुख्यमंत्री को नहीं घुसने देंगे। उधर किसानों ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट का भी बहिष्कार करने की घोषणा की। किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप खरड़ ने कहा कि अगर सोनाली फोगाट में इतनी हिम्मत है तो वह किसी भी गांव में अपना कार्यक्रम करके दिखा दें, उन्हें पता चल जाएगा कि किसान क्या चीज हैं। सोनाली फोगाट भाजपा के इशारों पर आए दिन भड़काऊ बयान देती हैं, जिससे किसानों का आंदोलन दिशा से भटक जाए।
चौधरीवास टोल पर शनिवार रात 9 से रविवार दोपहर 12 बजे तक रहा जात
सिवानी मंडी(संवाद)। चौधरीवास टोल प्लाजा पर शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर पुतला फूंका और उसके बाद जाम को खोल दिया। जाम की वजह से टोल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ वाहनों ने रूट डायवर्ट कर वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन उन रास्तों पर भी लंबा जाम लगा रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया व किसान नेता सोमबीर पिलानिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बेवजह विवाद खड़ा कर रही है। लगातार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार दोपहर 12 बजे तक जाम करके सरकार को अपना ट्रेलर दिखा दिया है। इस मौके पर रण सिंह ढाका, वेद प्रकाश, कालू सिहाग, जय सिंह, प्रवीन, कुलदीप, महेंद्र, शमशेर नंबरदार, कपूर सिंह व मनीषा कुमारी सहित किसान व मजदूर शामिल रहे।
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में खेड़ी चौपटा पर किया जाम
नारनौंद। क्षेत्र में शनिवार की देर रात 12 युवा किसानों ने खेड़ी चौपटा में जाम लगा दिया, जिस कारण जींद से बरवाला और नारनौंद से उचाना रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। जाम को रविवार करीब 12 बजे खोला गया। जाम के चलते चौक के चारों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों ने रोड खोलने से मना कर दिया। युवा किसानों ने मांग की है कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर विकास श्योराण, काला राखी, अनूप श्योराण, नवीन श्योराण, श्रवण नारू, रोशन लाल, मनजीत खेड़ी, अंकित, विकी, मनोज, सीनू आदि मौजूद रहे।
आज खाद्य निगम के कार्यालय पर किसान-मजदूर देंगे धरना
बरवाला। संयुक्त मजदूर-किसान मोर्चा का बाडोपट्टी टोल पर धरना 101वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस दौरान टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा बाडोपट्टी टोल की बैठक बलवान सुंडा की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन रोहतास राजली ने किया। संयुक्त मोर्चा के जिला के नेता रोहतास राजली ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे भारतीय खाद्य निगम बरवाला के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धरने पर संयुक्त मोर्चा की हलका बरवाला की कमेटी के प्रधान नरेश सरसौद, किसान यूनियन के बरवाला के प्रधान धौला उर्फ विजेंद्र जेवरा, किसान नेता दयानंद ढूकिया, सरदानंद राजली, रामनिवास घिराए, रामफल बिचपड़ी, मनोरंजित, अबजोत सरदार, राजू भगत, रामप्रवेश राजली, रामकुमार सरसौद आदि मौजूद रहे।
किसान-मजदूरों ने बाडोपट्टी टोल पर दो घंटे यातायात किया बंद
बरवाला। क्षेत्र के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर किसान-मजदूरों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे अवरोधक लगाकर यातायात बंद कर दिया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। बाद में संघर्ष समिति का संदेश आने पर दोपहर करीबन 12 बजे टोल को यातायात के लिए खोल दिया गया। टोल पर हिसार-बरवाला मार्ग अवरुद्ध करने की सूचना मिलते ही पुलिस टोल प्लाजा के दोनों तरफ नाके लगाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुट गई। वहीं टोल पर जाम लगाए किसान-मजदूरों का कहना था कि सरकार ओछे हथकंडे अपनाकर आंदोलनकारियों को भड़काना चाह रही है, लेकिन आंदोलनकारी सरकार की इस चाल को भली भांति समझ चुके हैं। गांव जेवरा में भी ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर मार्ग को बंद कर दिया।

जाम के कारण चौधरीवास टोल प्लाजा पर लगीं वाहनों की लंबी कतारें।- फोटो : Hisar

बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बसें और अपने गंतव्य की ओर जाते यात्री। - फोटो : Hisar