फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmer protest continue, toll free

कारपोरेट घरानों के उत्पाद का करें पूरी तरह विरोध : चढ़ूनी

Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
farmer protest continue, toll free
बाडोपट्टी टोल पर किसानों के धरने में पहुंचे जजपा विधायक जोगीराम सिहाग। - फोटो : Hisar
हिसार। किसानों के तीन दिन के टोल फ्री अभियान के दूसरे दिन शनिवार को अखिल भारतीय किसान-मजदूर समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी हिसार आए और बाडोपट्टी व रामायण टोल पर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों के उत्पाद का पूरी तरह विरोध करना है।
विज्ञापन

चढ़ूनी ने कहा कि टोल को स्थायी फ्री करवाने के लिए समिति के सदस्य आपस में बातचीत कर रहे हैं। आंदोलन इसी प्रकार शांतिप्रिय ढंग से चलाना है और किसी भी कीमत पर आंदोलन को उग्र रूप नहीं देना है। यदि प्रशासन पहल करता है तो उस पर संघर्ष समिति का जो भी फैसला होगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चढूनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में दो बड़े किसान नेता हुए चौ. छोटूराम और चौ. देवीलाल। छोटूराम के नाम को बीरेंद्र सिंह ने और देवीलाल के नाम को दुष्यंत चौटाला ने कलंकित करने का काम किया है। रामायण टोल पर किसानों को संबोधित करने के बाद चढ़ूनी रोहतक की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को भी जिले के चारों टोल को किसानों ने पर्ची मुक्त रखा और किसान रातभर टोल पर डेरा डाले बैठे रहे। इसके लिए टोल पर युवाओं की ड्यूटियां लगाई गई थीं। पिछले 10 दिनों से 3 दिनी टोल फ्री अभियान और शाहजापुर बॉर्डर जाने के लिए किसान नेता गांवों के दौरे कर रहे हैं। उधर, रविवार को जिले सैकड़ों किसान शाहजापुर बॉर्डर जाम करने के लिए दिल्ली जाएंगे। किसान नेताओं ने प्रत्येक गांव से 2 से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहजापुर बॉर्डर लेकर जाने का दावा किया है। इसके चलते गांव स्तर पर गठित समिति सदस्यों ने विभिन्न गांवों के दौरे किए।

धरने पर पहुंचे विधायक जोगीराम सिहाग बोले तीनों कृषि कानून पूरी तरह गलत
बरवाला (संवाद)। बाडोपट्टी पर किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह कृषि कानूनों का विरोध करते हैं। जब इस्तीफा देने की बात पूछी गई तो उन्होंने उन्होंने कहा कि उनके अकेले के इस्तीफा देने से बात बनती है तो वे इसके लिए तैयार हैं। विधायक ने धरनारत लोगों को आंदोलन को मजबूत करने को लेकर सुझाव भी दिए। इसके बाद विधायक सरसौद गांव में किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे तो ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने विधायक जोगीराम सिहाग से बहस भी की। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वे पूरी तरह किसानों के साथ हैं। यदि कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए उन्हें इस्तीफा भी देना पड़ा तो वे दे देंगे।

 बाडोपट्टी टोल पर किसानों को संबोधित करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।

बाडोपट्टी टोल पर किसानों को संबोधित करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed