फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer organizations should unite and fight for farmers, otherwise they will take tough decisions: Jaipal Dahiya

किसान संगठन एक होकर लड़े किसानों की लड़ाई, नहीं तो खापें लेंगी कड़ा फैसला : जयपाल दहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations should unite and fight for farmers, otherwise they will take tough decisions: Jaipal Dahiya
बास। एमएसपी व अन्य मांगों को लेकर किसानों का बास टोल प्लाजा पर धरना जारी है। टिटौली में चल रहे धरने पर प्रदेशभर की खापों की बनी 11 सदस्यों की कमेटी बुधवार को पंचायत में पहुंची। कमेटी ने फैसला लिया कि 16 मार्च तक सभी किसान संगठन एक होकर किसानों की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो प्रदेश भर की खापें उनके खिलाफ कोई कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होंगी। वहीं उन्होंने धरना स्थल पर किसानों से अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने व इसे रफ्तार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जब तक खापें फैसला नहीं लेती, तब तक धरने शांतिपूर्वक चलते रहेंगे और जब तक सभी किसान संगठन एक मंच पर नहीं आते तब तक कोई भी खाप और धरने किसी भी संगठन की कॉल का समर्थन नहीं करेंगे। दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया ने 11 सदस्यों की कमेटी की तरफ से फैसला पढ़कर सुनाया। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, सांगवान खाप के प्रवक्ता रणधीर सिह, फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार, दलाल खाप से सुरेंद्र दलाल, कुंडू खाप के प्रधान जयबीर सिंह, भ्यान खाप के प्रधान होशियार सिंह, चौबीसी खाप के सचिव रामफल राठी आदि ने बताया कि प्रदेश की सभी खापें किसानों के साथ हैं। किसानों की सभी मांगे जायज हैं और अपनी जायज मांगों के लिए ही किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। किसानों की इस लड़ाई को सभी किसान संगठन एक होकर नहीं लड़ेंगे, तब तक आंदोलन को मजबूती नहीं मिलेगी। किसानों ने बताया कि बुधवार को बास टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को एक महीना पूरा हो गया है। जब तक किसानों को एमएसपी की गारंटी व अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक किसानों का धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान सतीश चेयरमैन, मास्टर प्रताप बड़छप्पर, मास्टर सतबीर पेटवाड़, माकड़ मोर, प्रदीप भकलाना, वीरेंद्र बामल, मुकेश लोहान, जितेंद्र नाथ, हवा सिंह, युद्धवीर थुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed