फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   farmer Highway jaam after viral message on social media in Hisar

सोशल मीडिया पर संदेश वायरल होते ही एक घंटे में जाम हुए हाईवे

Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
farmer Highway jaam after viral message on social media in Hisar
हिसार। किसानों पर लाठीचार्ज की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक घंटे में किसानों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। पिछले काफी दिनों से शांत मुद्रा में धरना दे रहे किसान आक्रामक तेवर में नजर आए। एक कॉल पर प्रदेश के अधिकतर नेशनल हाईवे जाम कर दिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद किसानों ने आंदोलन को सीमित किया हुआ था। जिस कारण हिसार में नेताओं के कार्यक्रम का अधिक विरोध नहीं हो रहा था। 28 अप्रैल को सीएम मनोहरलाल के कार्यक्रम में भी किसान नहीं पहुंचे सके थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मई महीने के पहले सप्ताह में हिसार आए तो भी किसान नहीं पहुंचे। रविवार को हुए लाठीचार्ज ने किसान आंदोलन को एक बार फिर से उग्र हो गए। हरियाणा के अलावा यूपी, पंजाब में भी रोड बंद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के अलावा अलग-अलग एरिया से सैकड़ों किसान कुछ ही घंटों में हिसार पहुंच गए।
विज्ञापन

अब आंदोलन भी चलाएंगे , कोरोना से भी लडे़ंगे
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सराकर लाठी के जोर से आंदोलन को खत्म करवाना चाहती है। अब किसानों को आंदोलन भी चलाए रखना है और कोरोना से भी लड़ना है। लाठी के जोर से आंदोलन को खत्म करवा देगी यह सरकार की भूल है। आंदोलन को तेज करेंगे। ज्यादा संख्या में धरनों पर बुलाया जाएगा। किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी के कहा कि किसान पांच महीनों से सड़कों पर बैठे हुए हैं। सरकार इस तरह के हथकंडे करके उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सरकार ने कायराना हरकत करते हुए महिलाओं पर भी लाठियां चलवाई हैं। भाजपा-जजपा के नेताओं का विरोध इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाडोपट्टी टोल पर साढ़े 4 घंटे वाहनों की आवाजाही रही बाधित
बरवाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरोध के दौरान हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज व उनकी गिरफ्तारी को लेकर किसानों ने बाडोपट्टी टोल पर रोड को जाम कर दिया। दोपहर साढ़े तीन से लेकर करीब पौने 8 बजे तक हिसार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। वहीं रविवार को बाडोपट्टी टोल पर 143वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता बलवान खैरी ने और संचालन किसान नेता कृष्ण कुमार ने किया। इस दौरान बलवान सुंडा, राजू भगत सरसोद, सरदानंद राजली, नरेश भ्याण, रोहतास राजली, प्रदीप खेदड़, रीमन खेदड़, धोला जेवरा, पूर्व सरपंच शमशेर शेरू खेदड़, सतबीर खेदड़, सतीश चाहार, प्रवेश धारीवाल, टॉमी बूरा, काला राजली, राजेंद्र नंबरदार, प्रेम चहल, सतवीर बलौदा, सुरेश नंबरदार, बलवान बेनीवाल, ऋषिकेश राजली, सत्यवान आदि मौजूद रहे।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की लोकल कमेटी बरवाला ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने की कड़ी निंदा करती है। लोकल कमेटी सचिव रोहतास राजली ने कहा कि हिसार शहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल का उद्घाटन करने के नाम पर किसान मजदूरों के धैर्य को तोड़ने के लिए पहुंचे, हालांकि उन्हें पता था लोग किसी भी सूरत में उनका विरोध करने पहुंचेंगे। रोहतास राजली ने कहा कि सरकार प्राइवेट अस्पतालों को लूट की खुली छूट दे रही है। अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन करके सरकार वाहवाही लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में आमजन के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लोग बेमौत मारे जा रहे हैं।
लाठीचार्ज के विरोध हांसी-चंडीगढ़ रोड की जाम
नारनौंद। हिसार में रविवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग लेकर रविवार को हांसी-चंडीगढ़ रोड पर किसानों ने माजरा प्याऊ में जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा नहीं किया जाता और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

किसानों पर लाठीचार्ज की सूचना मिलते ही करीब साढ़े तीन बजे माजरा व मोठ गांव केे किसानों ने हांसी-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की दोनों तरफ लाइनें लग गईं। इस दौरान सतरोल खाप प्रधान रामनिवास लोहान, सरपंच प्रतिनिधि रामकेश माजरा, राजेश बेरवाल, जबर बेरवाल, अवतार सिंह गिल, रामदेव, बिट्टू, प्रदीप, जोनी, रणधीर ढांडा, जगदीश दूहन, सुरेश दूहन इत्यादि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed