{"_id":"60bbc9ec8ebc3e09d22b673a","slug":"farmer-fire-copy-of-agriculture-act-in-hisar-hisar-news-rtk611702234","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं
विज्ञापन
विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास से पहुंचे किसानों को कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोकते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Hisar
हिसार। संयुक्त मजदूर-किसान मोर्चा ने शनिवार को भाजपा और जजपा सांसद एवं विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों ने अपना रोष भी जाहिर किया। वहीं, जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नए कृषि कानूनों की घोषणा के एक वर्ष पूरे होने के विरोध में संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया।
शनिवार सुबह से जिले के चारों टोल पर किसान और मजदूर एकत्रित हुए और क्रांतिमान पार्क की बजाए दो जत्थे बंदी बनाकर भाजपा और जजपा के सांसद और विधायकों के घर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे। बाडो पट्टी टोल से किसान भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के करीब पहुंचे। यहां पुलिस ने 100 मीटर पहले अवरोधक लगा रखे थे। कुछ देर तक तो किसान आगे जाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारी किसान वहीं पर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंककर लौट गए। इसके बाद किसान जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, मय्यड़ टोल से भाजपा विधायक विनोद भयाना के हांसी स्थित आवास पर पहुंचे व कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम के घर के सामने सतरोल खाप के नेतृत्व में तीनों कानूनों की प्रतियां जलाईं। चौधरीवास और लाधंड़ी टोल के किसानों ने भाजपा विधायक और डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा के घर के सामने तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई। वहीं, राज्य मंत्री व जजपा विधायक अनूप धानक के घर के सामने भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके पश्चात किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घर के सामने जनसभा की और यहां भी कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। लांधड़ी टोल के किसानों के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के घर के सामने भी प्रदर्शन किया।
ये हुए प्रदर्शन में शामिल
विरोध प्रदर्शन में मजदूर नेता सुरेश कुमार दुर्जनपुर, मुकेश कुमार, मय्यड़ टोल से कुलदीप राणा सातरोड़, दशरथ मलिक देपल, राजीव मलिक उमरा, दीपू मलिक, कैलाश उमरा, चौधरीवास टोल से अनु सूरा, सोमबीर पिलानियां, विजेंद्र भांभू डोभी, लांधड़ी टोल से संदीप सिवाच, समुद्र नंबरदार, संदीप धीरणवास, अनूप पूनिया, सरदार कुलजीत सिंह, बाडो पट्टी टोल से राजू भगत सरसौद, श्रद्धानंद राजली, रीमन नैन खेदड़, रोहतास राजली, धौला जेवरा, नरेश भ्याण, सरोज बिचपड़ी, सत्यवान खेदड़ और रोघी खाप के प्रतिनिधि बिंद्र हुड्डा, शमशेर सिंह नंबरदार, सतबीर पूनिया, धर्मपाल बड़ाला, मास्टर फूल कुमार, सूबे सिंह बूरा, सतबीर धायल, प्रदीप मलिक आदि शामिल हुए।