फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer climbs tower in Hisar of Haryana

हिसार: नाराज किसान बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा, भाइयों के साथ प्रॉपर्टी विवाद, मामला लटकता देख उठाया ये कदम

Wed, 19 Jan 2022 03:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 03:00 PM IST
सार

यह किसान कोई पहली बार टावर पर नहीं चढ़ा है। इससे पहले अप्रैल महीने में अपने गांव में एक टावर पर चढ़ चुका है। 

विज्ञापन
Farmer climbs tower in Hisar of Haryana
हिसार में टावर पर चढ़ा किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएनएल एक्सचेंज में खड़े मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह एक किसान चढ़ गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसान से नीचे उतरने की बात कही। दौलतपुर निवासी 45 वर्षीय किसान कुलदीप ने बताया कि उसका अपने भाइयो से 12 साल से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। अधिकारी मामल सुलझाने की बजाय अटका रहे हैं। बाद में बरवाला तहसीलदार के आश्वासन पर वह टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि उसके भाइयों के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। अधिकारी फैसला करने की बजाय मामले को लटका रहे हैं। मेरे हिस्से में डेढ़ एकड़ जमीन आती है। तहसीलदार, एसडीएम, डीआरओ किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जमीन नहीं मिलने के कारण मैं मजदूरी करने को मजबूर हूं।
विज्ञापन


अगर मुझे मेरा हक नहीं दिलाया गया तो टावर से कूदकर जान देने का इरादा लेकर आया था। बरवाला तहसीलदार की ओर से भरोसा दिलाए जाने के बाद किसान कुलदीप टावर से नीचे उतरे। बता दें कि करीब 9 माह पूर्व भी 9 अप्रैल 2021 को किसान कुलदीप गांव में मोबाइल टावर पर सुसाइड करने के लिए चढ़ा था। उस समय भी तहसीलदार के आश्वासन पर उतरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed