{"_id":"65ce550adb7014a30909a117","slug":"family-went-to-wedding-ceremony-thieves-took-away-thousands-of-cash-from-behind-hisar-news-c-21-hsr1020-322216-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवार शादी समारोह में गया पीछे से चोर ले गए हजारों की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवार शादी समारोह में गया पीछे से चोर ले गए हजारों की नकदी
विज्ञापन
हिसार। गांव मात्रश्याम स्थित एक आवास से चोर नकदी ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मात्रश्याम गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को परिवार के शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होकर 14 फरवरी को वापिस घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला
हिसार। आजाद नगर एरिया में पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात तीन-चार लोगों ने तेज धारदार हथियार व डंडों से हमला कर रवि को घायल कर दिया। घायल का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। आजाद नगर की रहने वाली चंदो देवी ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक परिचित ने फोन कर बताया कि बेटा रवि पेट्रोल पंप के पास घायल पड़ा है। पता चलने पर मौके पर पहुंची और बेटे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। उसने बताया कि तीन-चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।