{"_id":"6500181a3a5973d7070de986","slug":"family-members-of-player-vishal-challenged-bajrang-punia-and-announced-to-give-27-lakh-defeating-in-wrestling-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: खिलाड़ी विशाल के परिजनों का बजरंग पूनिया को चैलेंज, कुश्ती में हराने पर 27 लाख व एक भैंस देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: खिलाड़ी विशाल के परिजनों का बजरंग पूनिया को चैलेंज, कुश्ती में हराने पर 27 लाख व एक भैंस देने का एलान
Tue, 12 Sep 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:22 PM IST
सार
खिलाड़ी विशाल कालीरावण और बजरंग पूनिया के मामले को लेकर जींद में महापंचायत हुई जोकि बेनतीजा रही। जिसके बाद सिसाय गांव में यह निर्णय लिया गया कि बजरंग पूनिया अगर खिलाड़ी विशाल को कुश्ती में रहा देते हैं तो गांव बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये नकद, एक कार, एक भैंस देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : PTI
विस्तार
एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल के चयन करने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में खिलाड़ा विशाल कालीरामण के परिजनों व समर्थकों ने बजरंग पूनिया को चुनौती दी है। विशाल को हराने पर परिजनों ने बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। वहींं, विशाल के पिता का कहना है कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे और बजरंग को एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर बीते दिनों जींद में महापंचायत हुई जोकि बेनतीजा रही। जिसके बाद सिसाय गांव में यह निर्णय लिया गया कि बजरंग पूनिया अगर खिलाड़ी विशाल को कुश्ती में रहा देते हैं तो गांव बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये नकद, एक कार, एक भैंस देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी। इसके लिए पंचायत की ओर से 10 दिन का समय दिया गया है। पंचायत में फैसला लिया गया कि बजरंग पूनिया को बिना ट्रायल के एशियन गेम्स में भेजने के विरोध में वह दिल्ली में धरना देंगे। इसके लिए परमिशन भी मांगी गई है। जैसे ही परमिशन मिलती है तो वे धरना देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विशाल कालीरामण के पिता सुभाष चंद्र का कहना है कि विशाल दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहा है। उसे हम डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशाल ट्रायल में प्रथम आया था। अब पुरे गांव ने ऐलान किया है कि वह विशाल के साथ है। विशाल के लिए लड़ाई लडेंगे और बजरंग को विशाल से बिना लड़े एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन