फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family ID errors were removed in the camp, on the second day also people had to wait due to the problem in the website

Hisar News: कैंप में फैमिली आईडी की त्रुटियों को दूर किया गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Family ID errors were removed in the camp, on the second day also people had to wait due to the problem in the website
हांसी में फैमली आईडी की त्रुटियां दूर करते कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हांसी। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करने के लिए लगे शिविर में शनिवार को भी काफी लोग पहुंचे। शिविर रविवार को भी लगेगा। दूसरे दिन भी वेबसाइट में तकनीकी समस्या के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। बीच-बीच में साइट बंद होती रही। डाटा मैच न होने के कारण कई लोगों की आईडी में त्रुटियां दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से 55 साल से ऊपर के लोगों के जन्म तिथि वेरिफिकेशन, दिव्यांगों के सर्टिफिकेट अपलोड करने आदि के कार्य हो रहे हैं। नाम, पता जैसी त्रुटियों को दूर करने का काम भी किया जा रहा है। शिविर में अधिकांश लोग जन्म तिथि वेरिफिकेशन करवाने पहुंचे रहे हैं। शहर में एसडी महिला कॉलेज, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मुल्तान कॉलोनी स्कूल में शिविर लगाए गए हैं। तीनों शिविर रविवार को भी लगेंगे। इससे पहले बीते सप्ताह दो दिन तक शिविर लगे थे। शिविरों में आय सत्यापन को छोड़कर अन्य सभी तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इसमें गलत तरीकों से मैप किए गए नागरिकों/परिवारों के डाटा को एफआईडीआर में कैप्चर करने, दिव्यांग नागरिकों के प्रमाण पत्र अपलोड वेरिफिकेशन करने, 55 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए जन्म तिथि की वेरिफिकेशन करने के अलावा नॉट ट्रेसेबल के रूप में चह्नित परिवारों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरवाला क्षेत्र में लगाए पीपीपी कैंप
बरवाला। शहर में शनिवार को पीपीपी कैंपों का आयोजन किया गया। यह कैंप नहर कोठी स्कूल, अनाज मंडी स्कूल व मेन बाजार स्थित गर्ल्स स्कूल में लगाए गए। कैंप में दिव्यांग नागरिकों के प्रमाण पत्र अपलोड कर सत्यापित करने, एक लाख 80 हजार से कम आय वाले 55 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए जन्म तिथि का दस्तावेज प्रमाणित करने, हरियाणा में रहने वाले ऐसे परिवार जिनका एफआईडीआर में पंजीकरण नहीं हैं, उन सभी का परिवार पहचान पत्र बनाने आदि के कार्य किए जा रहे हैं। त्रुटियां ठीक करवाने वालों की भी काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed