फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake seal of Sarpanch and letter pad recovered from the shop

Hisar News: दुकान से सरपंच की फर्जी मुहर और लेटर पैड बरामद

Tue, 02 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 02 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fake seal of Sarpanch and letter pad recovered from the shop
बास क्षेत्र के गांव पुट्ठी में सीएससी पर जांच करती सीएम फ्लाइंग प्रभारी सुनैना और टीम के सदस्य। - फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक
बास। सीएम फ्लाइंग टीम ने हिसार रेंज की प्रभारी सुनैना के नेतृत्व में सोमवार को गांव पुट्ठी में सरवर पानू फोटोस्टेट एंड स्टेशनरी की दुकान पर छापा मारकर फर्जीवाड़ा पकड़ा।
विज्ञापन

इस टीम ने मौके से सरपंच की नकली मुहर, लेटर पैड, फर्जी हस्ताक्षरयुक्त कागजात, आधार कार्ड, जॉब कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दुकान संचालक सरवर पानू ने दो जन्मतिथि वाले आधार कार्ड बनवाए हैं। इन्हीं के सहारे अलग-अलग नाम से दोहरी पेंशन ले रहा है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पुट्ठी स्थित सरवर पानू फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और दिलवाने के लिए नकली दस्तावेज तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई विभागों की मुहर बनवाकर लोगों को अनुचित लाभ दिलाता है। छापे के दौरान आरोपी सरवर पानू मौके से गायब मिला, जबकि ऑपरेटर हरीश कुमार दुकान पर मौजूद था। टीम ने सरपंच धर्मराज उर्फ राजू और ऑपरेटर हरीश की मौजूदगी में जांच की। सरपंच धर्मराज ने कहा कि उनकी पंचायत के नाम की मुहर और लेटर पैड फर्जी हैं। उनके हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से किए गए हैं।

टीम को जांच में सरवर के दो आधार कार्ड मिले। पहले आधार कार्ड में जन्मतिथि 15 अगस्त 1985 और दूसरे आधार कार्ड में जन्मतिथि 26 जनवरी 2000 दर्ज थी।
एक स्कूल से जारी जन्म प्रमाणपत्र में जन्मतिथि 15 अगस्त 1985 है जबकि 26 जनवरी 2000 की जन्मतिथि वाली राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की मार्कशीट भी बरामद हुई। जब सीएम फ्लाइंग टीम ने समाज कल्याण विभाग से सरवर की पेंशन संबंधी जानकारी मांगी तो पता चला कि सरवर एक आधार कार्ड पर दो पेंशन ले रहा है। इनमें से एक दिव्यांग पेंशन और दूसरी निराश्रित पेंशन शामिल है। दोनों योजनाओं में नाम अलग-अलग दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed