फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake police officer caught collecting illegal money from tractor drivers carrying stubble

Hisar News: पराली ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करता नकली पुलिस अधिकारी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fake police officer caught collecting illegal money from tractor drivers carrying stubble
हिसार। निजी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर खरकड़ी-मिर्जापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को चालान का भय दिखाकर अवैध वसूली कर रहे नकली पुलिस अधिकारी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसका एक साथी कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

डोभी गांव के परमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में वह और मुकेश सोमवार रात खरकड़ी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर गोशाला जा रहे थे। मिर्जापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो वहां एक कार खड़ी थी, जिस पर लाल-नीली बत्ती लगीथी। कार के नजदीक पहुंचे तो सादे कपड़े पहने युवक ने इशारा कर ट्रैक्टर को रुकवाया। इसके बाद लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। वह अपने मोबाइल फोन से लाइसेंस की फोटो निकालने लगा तो उसने कहा, फोन वाला लाइसेंस नहीं चलेगा, असली दिखाना पड़ेगा। लाइसेंस नहीं है तो कार में बैठे साहब चालान काट देंगे। फिर उसने इंट्री करवाने को कहा और चालान न काटने की एवज में एक हजार रुपये ले लिए। कार पर पुलिस लिखा हुआ था। इसी दौरान पराली से लदी 4-5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और आ गई। इनके चालकों से भी रुपये लिए। दोनों युवकों के हावभाव देखकर उन्हें शक हुआ। इसी बीच धर्मबीर नामक युवक ने डायल 112 पर सूचना दे दी। कार सवार युवकों को जैसे ही इसका पता चला वे भागने लगे। कार में बैठे युवक को मौके पर पकड़ लिया। उसने अपना नाम धांसू निवासी विनोद बताया। उसका साथी विपिन कार लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और विनोद को उनके हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed