फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eye-scan machine changed the math, 274 gate passes were issued in 10 days and 144 in one day.

Hisar News: आई-स्कैन मशीन ने बदला गणित, 10 दिन में 274 तो एक दिन में 144 गेट पास कटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Eye-scan machine changed the math, 274 gate passes were issued in 10 days and 144 in one day.
अनाज मंडी में आई गेहूं की आवक।
हिसार। नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए गेट पास प्रक्रिया में अब बायोमेट्रिक मशीनों के साथ आई-स्कैन मशीनों से भी जांच की की सुविधा शुरू हो गई। शुक्रवार को मंडी में तीन आई-स्कैन मशीनें भेजी गईं और किसानों की आई-स्कैन जांच शुरू कर दी गई। नई व्यवस्था का असर साफ नजर आया। सत्यापन प्रकिया सरल होने के बाद शुक्रवार को सीजन के सर्वाधिक 144 गेट पास काटे गए जबकि पिछले 10 दिनों में यह आंकड़ा 274 था।
विज्ञापन

मंडी में बायोमेट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट जांच के दौरान वृद्ध किसानों के प्रिंट न आने की शिकायतें सामने आई थीं। इससे प्रदेश भर में विरोध की आवाज उठी। किसानों और किसान संगठनों की मांग पर आई-स्कैन मशीनों की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि शुरुआत में इंटरनेट बाधा और अन्य तकनीकी कारणों से मशीनें ठीक से काम नहीं कर पाईं लेकिन बाद में यह सुचारु चलीं। अब तक कुल 418 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

हिसार मंडी में धीरे-धीरे गेहूं की आवक बढ़ रही है। गेट पास प्रक्रिया अब दोनों मशीनों से होने के कारण समय थोड़ा अधिक लग रहा है लेकिन मंडी में आने वाले किसानों की संख्या अभी कम होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हो रही। इस नई व्यवस्था से किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी और गेट पास प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

776.3 मीट्रिक टन गेहूं और 349.2 मीट्रिक टन सरसों की आवक :
शुक्रवार को 776.3 मीट्रिक टन गेहूं और 349.2 मीट्रिक टन सरसों मंडी पहुंची। अब तक कुल 1809.8 मीट्रिक टन गेहूं और 6702.6 मीट्रिक टन सरसों की फसल मंडी में आ चुकी है। सरसों की खुली बोली 6,000 से 6,800 रुपये प्रति क्विंटल पर हो रही है जबकि गेहूं समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।

सरकार ने बायोमेट्रिक नियम लागू करने के साथ अब आई-स्कैनर मशीन भी मंडियों में लगा दी है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। नई अनाज मंडी में तीन आई-स्कैनर मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इस व्यव्स्था को किसानों को गेट पास पाने में सहूलियत होगी।
-- भरत शर्मा, सचिव मार्केट कमेटी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed