फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   EVMs malfunctioned at five places

Hisar News: फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, पांच स्थानों पर ईवीएम हुई खराब

Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
EVMs malfunctioned at five places
हिसार में अपनी माता 96 वर्षीय सुशीला देवी और पत्नी प्रतिमा गुप्ता के साथ मतदान करने पहुंचे पूर्
हिसार। हिसार में नगर निगम में मेयर के सात और वार्ड पार्षदों के 116 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। शाम छह बजे तक 51.6 प्रतिशत मतदान हुआ। सेक्टर 16-17 कम्युनिटी सेंटर में फर्जी मतदान को लेकर युवक ने हंगामा किया। बीजेपी के एजेंट ने निर्दलीय प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। वहीं, पांच स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित होने से मतदाताओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट बूथ नंबर 145 में रखी पार्षद वाली ईवीएम अचानक खराब हो गई। करीब ढाई घंटे तक मतदान बाधित रहा। इसके बाद नई ईवीएम मंगाकर मतदान शुरू कराया गया। वार्ड 18 के बूथ नंबर 212 पर ईवीएम खराब होने के चलते करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। वार्ड 20 के बूथ नंबर 229 पर पार्षद प्रत्याशी ने ईवीएम के बटन काम न करने का आरोप लगाया। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश ने कहा कि कुछ मतदाताओं ने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मशीन ठीक है। बूथ नंबर 85 में करीब 11.15 बजे ईवीएम खराब हो गई। करीब 40 मिनट बाद ईवीएम को दोबारा चालू की गई। बूथ नंबर 135 आईटीआई स्थित बूथ में 20 मिनट तक ईवीएम खराब हो गई। बैटरी कम होने के चलते मशीन बंद हो गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मां और पत्नी के साथ किया मतदान
प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता अपनी माता सुशीला (98) और पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता के साथ वार्ड नंबर 20 के बाल भवन में बनाए गए बूथ नंबर 230 पर मतदान किया। सिवानी मंडी में चंद्रावली शर्मा (97) ने मतदान किया। चंद्रावली शर्मा ने कहा कि सभी चुनाव में वोट डालती हूं। मेरे परिवार के दूसरे लोग भी वोट के लिए साथ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed