फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Every soldier of BJP is dedicated to society and country: Dhankhar

समाज व देशहित को समर्पित है भाजपा का प्रत्येक सिपाहीः धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Every soldier of BJP is dedicated to society and country: Dhankhar
प्रैस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व अन्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि दूसरे कार्यालयों में लोग कुछ पाने के लिए जाते हैं, लेकिन भाजपा के कार्यालय में हम समाज व देशहित में दान करने के लिए आते हैं। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल यही एक पार्टी है, जिसमें रहते हुए व्यक्ति अपनी मेहनत व धैर्य के सहारे बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। वह वीरवार को सिरसा में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद स्थानीय पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से पहले हरियाणा के सभी जिलों में कार्यालय खोल दिए जाएंगे। 256 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। जिसमें 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले चुके हैं। इन कार्यक्रमों में प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विकासकारी नीतियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, गुरदेव राही, सतपाल मेहता, रोहताश जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं घोषणा कर तीनों कानून वापस ले लिए हैं। किसानों से अन्य मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है और जल्द उनकी घर वापसी होगी। धनखड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए अनेक लाभकारी नीतियां बनाई हैं। मुआवजे की राशि सरकार ने 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दी है। इसके अलावा कई अन्य अहम फैसले किसानों के हित में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज दिवस के रूप में मनाएंगे 25 दिसंबर का दिन
ओपी धनखड़ ने बताया कि भाजपा द्वारा 25 दिसंबर का दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान देशहित में तीन कार्य किए। जिनमें शहीदों का सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड व पोखरण विस्फोट। शहीदों का सम्मान भाजपा के कार्यकाल में ही शुरू हुआ था और आज देश का जवान शान से व दोगुनी ताकत से सीमा पर ड्यूटी कर रहा है। इसी प्रकार किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा पहले किसी ने नहीं दी। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने ही किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की, ताकि किसान अपने आप को मुसीबत में देख सके। धनखड़ ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और हर प्रकार से उनका निदान किया जा रहा है।

23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
धनखड़ ने बताया कि देश की आजादी में प्रमुख योगदान देने वाले आजाद हिंद फौज के सिपाही सुभाष चंद्र बोस व उनकी सेना को समर्पित 23 जनवरी को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को भाजपा के प्रमुख नेता काला पानी जाएंगे, जहां सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर वंदे मातरम का जयघोष किया जाएगा। इसी प्रकार पूरे देश में 7500 स्थानों पर करीब साढ़े लाख लोग कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed