फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even after two days in one kg gold theft case, the accused is out of police custody.

एक किलो सोना चोरी मामले में दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Even after two days in one kg gold theft case, the accused is out of police custody.
हिसार। रामलीला कटला के पास मंगलवार को हुई एक किलो सोना चोरी के मामले में दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। अभी पुलिस चोरी या साजिश में ही उलझी हुई है। वहीं, दिल्ली के सराफा कारोबारी दलीप सिंह मामले का पता करने के लिए हिसार शहर थाना पहुंचा। कारोबारी दलीप ने कारिंदों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि जल्द मामले की जांच कर हकीकत सामने लाई जाए और चोरी किया सोना बरामद कराया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली निवासी सराफा कारोबारी दलीप सिंह से दो कारिंदे 2 किलो सोना हिसार सप्लाई करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 350 ग्राम सोना राजगुरु मार्केट में नेहा ज्वेलर्स की दुकान पर सप्लाई कर दिया। इसके बाद जब वह दूसरी दुकान पर जा रहे थे तो सीआईए स्टाफ बन दो युवकों ने उन्हें रोका और चेकिंग के बहाने एक किलो सोना लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed