फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even after two counseling, more than 70 percent seats are vacant in PG courses of 20 colleges.

दो काउंसिलिंग के बाद भी 20 कॉलेजों के पीजी कोर्सेज में 70 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Even after two counseling, more than 70 percent seats are vacant in PG courses of 20 colleges.
हिसार। जिले के कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले की पहली ओपन काउंसिलिंग 28 अक्तूबर होगी। सेशन 2022-23 के लिए पीजी कोर्सेज में दाखिले गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) की ओर से करवाए जाने हैं। इसके लिए जीजेयू ने प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करवाई थी। पहली दो ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद भी जिले के करीब 20 कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में 70 प्रतिशत से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। अब ओपन काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

एमए अंग्रेजी की बात करें तो हिसार के राजकीय कॉलेज में आठ, जाट कॉलेज में 51, डीएन कॉलेज में 29 और एफसी कॉलेज में 44 सीटें रिक्त पड़ी हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में एमकॉम की 60 में से 18 सीटें खाली हैं। कॉलेज प्राध्यापकों का कहना है कि अगर जीजेयू पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करती तो अब तक सभी सीटें भर गईं होती। ऐसा पहली बार हुआ है कि पीजी कोर्स में ओपन काउंसिलिंग में इतनी ज्यादा सीटें खाली बची हैं।
विज्ञापन

सीआरएम जाट कॉलेज
कोर्स सीट खाली
एमए हिंदी 50 40
एमए अंग्रेजी 60 51
एमकॉम 50 31
एमएससी मैैथ 60 34
एमएससी जूलोजी 40 15
डीएन कॉलेज
एमकॉम 60 43
एमए अंग्रेजी 60 29
एमएससी मैथ 60 29
एमएससी बायो टैक्नोलॉजी 20 07
एमएसएसी भूगोल 30 19
एमएससी केमेस्ट्री 40 16
एफसी कॉलेज
एमकॉम 80 52
एमए साइकोलॉजी 40 17
पीजी डिप्लोमा इन योगा 40 38
एमए योगा 40 29
एमए हिंदी 60 45
एमए अंग्रेजी 60 44
एमएससी मैथ 40 22
राजकीय कॉलेज
एमए अंग्रेजी 50 08
एमए अर्थशास्त्र 50 10
एमए राजननैतिक विज्ञान 50 07
एमए जियोग्राफी 50 06
एमए संस्कृत 60 12
एमकॉम 50 08
एमएससी मैथ 40 07
एमए हिंदी 60 11
एमएससी साइकोलॉजी 50 04
एमएससी कंप्यूटर साइंस 40 09
पीजी डिप्लोमा इन आरएस एंड जीआईएस 15 06
राजकीय महिला कॉलेज
एमए अंग्रेजी 60 25
एमकॉम 60 18
एफजीएम कॉलेज, आदमपुर
एमएससी जियोग्राफी 50 25
एमए हिंदी 50 40
डीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग 20 08
पीजी कोर्स में खाली सीटों के दाखिले के लिए 28 अक्तूबर को ओपन काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। समय पर पहुुंचकर संबंधित डिपार्टमेंट में जाकर अपना नाम लिखवाना होगा। - डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नॉडल ऑफिसर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed