फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   eve teasing of head constable, two inspector booked

महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़, दो इंस्पेक्टरों पर केस

Tue, 24 Dec 2013 07:26 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
eve teasing of head constable, two inspector booked
महिला हेड कांस्टेबल द्वारा अदालत में दायर याचिका के आधार पर शहर थाना पुलिस ने पिल्लूखेड़ा थाना के पूर्व इंचार्ज रहे दो इंस्पेक्टराें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



आरोपियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला हेड कांस्टेबल का आरोप है कि जांच में आरोपियों को बेगुनाह साबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



हेड कांस्टेबल ने पांच दिसंबर को अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि दिसंबर 2012 में वह पिल्लूखेड़ा थाने में तैनात थी। तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतप्रकाश, उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर सतप्रकाश ने उसे खरी खोटी सुनाई और  बेइज्जती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत तत्कालीन एसपी सौरभ सिंह से की गई। उन्होंने थाना प्रभारी सतप्रकाश को सस्पेंड कर दिया। उसके स्थान पर इंस्पेक्टर मायाराम को पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी लगाया गया। लेकिन मायाराम ने उससे उसे परेशान किया। बाद में एसपी सौरभ सिंह का तबादला हो गया। जिसके बाद जांच की महज खानापूर्ति कर दोनों इंस्पेक्टरों को पाक साफ करार दे दिया गया।


महिला का आरोप है कि उसे परेशान करने के लिए तुरंत बाद तीन माह के प्रशिक्षण पर मधुबन भेज दिया गया, अब उसे आईजी रिजर्व हिसार भेजा गया है।

महिला हेड कांस्टेबल की याचिका पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर शहर थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर सतप्रकाश और मायाराम के खिलाफ छेड़छाड़ करने, उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।


पीड़िता का आरोप है कि दोनों इंस्पेक्टर उसके क्वार्टर पर आए और उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत उसने एसपी से की। लेकिन एसपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने कहा कि उसे जांच के लिए जींद पुलिस पर विश्वास नहीं है।


किसी दूसरे जिले के वरिष्ठ अधिकारी से मामले की जांच करवाई जाए। पूर्व में हुई जांच में दोनों आरोपी इंस्पेक्टरों को महज खानापूर्ति के नाम पर क्लीन चिट दे दी गई थी।



वहीं पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर दोनों पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराआें के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed