फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   enfected three people dead and found 155 positive

कोरोना से तीन की मौत, 155 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
enfected three people dead and found 155 positive
जिले में शुक्रवार को एक तरफ कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरी तरफ 155 नए केस भी सामने आए। विभाग के अनुसार तीनों मृतक संक्रमितों का प्राइवेट अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा था। अब जिले में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 47 हो गया है। नए 155 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जिले में इनकी संख्या 5573 हो गई है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा तीनों मृतकों का उनके क्षेत्र के हिसाब से नोडल अधिकारी की निगरानी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया है और तीनों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 75.45 हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ कि एक दिन में कोरोना से तीन लोगों की जान गई है और डेढ़ सौ से अधिक केस मिले हो। फिलहाल जिले में केवल 1316 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 1210 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं और 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

100 से अधिक नए अज्ञात संक्रमितों की तलाश जारी
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 100 से अधिक नए संक्रमित मरीजों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार विभाग के पास इससे भी अधिक ऐसे अज्ञात संक्रमित मरीजों की सूची है, जिनका विभाग को कोई सुराग नहीं लगा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल का कहना है कि कुछ लोग सैंपल देने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं या सिम को तोड़ देते हैं, जिससे वे सभी ट्रेस नहीं हो पाते हैं। कुछ फील्ड टीम की भी गलतियां सामने आई हैं, जो टेस्ट के दौरान जल्दबाजी में मरीज का सही मोबाइल नंबर या पता दर्ज नहीं कर पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
डॉ. जया गोयल के अनुसार 62 वर्षीय मृतक संक्रमित व्यक्ति मरीज जवाहर नगर का रहने वाला था। वह शुरू से ही सीएमसी अस्पताल में दाखिल था और 22 सितंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह कोरोना के अलावा निमोनिया, सांस की बीमारी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। सब्जी मंडी एरिया का रहने वाला 77 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 22 सितंबर को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिला था। वह फेफड़ों, सांस की बीमारी, मोटापा सहित दिल की बीमारी से ग्रस्त था। शहर की एक कॉलोनी का 76 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 14 सितंबर को संक्रमित मिला था। उसके बाद उसका शुरू से ही जिंदल अस्पताल में उपचार चला था। वह शुगर, बीपी, निमोनिया, सांस की तकलीफ से ग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed