फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Power Minister said to the sarpanch - do not talk too loudly, no one in our family listens to loud talk

सरपंच से ऊर्जा मंत्री बोले: ज्यादा ऊंची आवाज में बात मत करो, हमारे खानदान में कोई ऊंची आवाज में बात नहीं सुनता

Tue, 06 Jun 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 01:52 AM IST
सार

मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सरपंच को गर्म गुलाब जामुन नहीं, ठंडे रसगुल्ले खिलाया करो। गांव खरकड़ी के सरपंच ने कहा कि मैं 1970 से चौधरी देवीलाल का समर्थक रहा हूं। म्हारे काम भी नहीं होते। दूसरी बार आपके पास आए सां। 

विज्ञापन
Power Minister said to the sarpanch - do not talk too loudly, no one in our family listens to loud talk
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली मंत्री से समस्या के समाधान की गुहार लगाती महिला। 

विस्तार

ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सोमवार को हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्या सुनने पहुंचे। इस दौरान गांव खरकड़ी के सरपंच की शिकायत सुनने के बाद साथ आए सदस्यों से कहा कि सरपंच को गर्म गुलाब जामुन नहीं, ठंडे रसगुल्ले खिलाया करो। इस दौरान मंत्री द्वारा रोकने के बाद भी जब सरपंच बोलते रहे तो उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां नंबर बनाने आए हो क्या? ज्यादा ऊंची आवाज में बात मत करो, हमारे खानदान में कोई ऊंची आवाज में बात नहीं सुनता।

विज्ञापन


गांव खरकड़ी के सरपंच ने कहा कि मैं 1970 से चौधरी देवीलाल का समर्थक रहा हूं। म्हारे काम भी नहीं होते। दूसरी बार आपके पास आए सां। गली तै एक भी खंभा ना हटया। खेतां की ढाणी में भी लाइन सै, उसने भी हटवाओ। एक-दो अफसरां का इलाज करो जी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने समाधान की बात कही लेकिन सरपंच बोलने से नहीं रुके। इस पर उन्होंने उसे फटकार लगाई।
विज्ञापन


घोषणा के बाद भी नहीं मिली गोशाला को राशि
धनाना से आई पंचायत ने कहा कि मंत्रीजी आप गोशाला में 3 लाख रुपये की घोषणा करके आए थे। वह पैसे अभी कागजों में ही उलझे हुए हैं। मंत्री ने अपने पीए को आदेश दिए कि 15 दिन में पैसे गोशाला के खाते में पहुंच जाने चाहिए। जुगलान की पंचायत ने कहा कि म्हारा गांव जगमग योजना में लगाए गए खंभों में दरार आ गई हैं। 30 प्रतिशत खंभे टेडे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव सिसाय के कुछ लोग एक कर्मचारी की हांसी से रतिया ट्रांसफर कर दी है। इसे वापस हांसी कर दो। बिजली मंत्री बोले यूपी में तो लोग एक हजार किलोमीटर दूर नौकरी करते हैं। हांसी से रतिया तो बाइक पर भी जा सकते हो। ग्रामीणों के अनुरोध पर मंत्री ने कहा कि इस पर पूरा प्रयास करूंगा।

एसडीओ से बोले-कल ही सस्पेंड कर दूंगा...
गांव हिंदवान के लोग बिजली की लाइनों की समस्या लेकर पहुंचे। जब बालसमंद एसडीओ जवाब नहीं दे पाए तो मंत्री ने कहा कोई गलत स्टेटमेंट मत देना, कल ही सस्पेंड कर दूंगा। कल ही इस गांवों में जाओ। इनकी समस्या का निदान कर अगली मीटिंग में इसकी रिपोर्ट देना।


कुरुक्षेत्र, हिसार लोकसभा के अलावा 10 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ सकता हूं
मीडिया से बातचीत में रणजीत सिंह ने कहा कि 5 साल तक का वादा किया था। पूरे पांच साल सीएम के साथ हूं। उसके बाद आगे का फैसला लूंगा। अगर वो पूछेंगे तो अपने मन की बात बताऊंगा। हिसार, कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ सकता हूं। दस ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां मैं चुनाव जीत सकता हूं। इनेलो की कहीं कोई चर्चा ही नहीं है। मुकाबला सीधा कांग्रेस के साथ है, जिनके 31 एमएलए हैं।

फ्री बिजली हो ही नहीं सकती
ऊर्जा मंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फ्री बिजली हो ही नहीं सकती। जिन लोगों की दुकान नहीं चल रही वो इस तरह की बात कर रहे हैं। पंजाब ने फ्री बिजली दी उनकी हालत खराब है। कार्यालय चलाने के लिए भी बिजली नहीं है। पिछले 8-9 साल में हमने बिजली एक बार भी दाम नहीं बढ़ाए। प्रदेश के 84 प्रतिशत गांवों को हम 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। हम बिजली प्रबंधन के मामले में देश में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए एक एकड़ जमीन बेचनी पड़ेगी
गांव सिसाय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 2018 में खेतों में ट्यूबवेल के लिए 30 हजार सिक्योरिटी भरकर आवेदन किया था। अब नंबर आया तो 4 लाख से ज्यादा का एस्टीमेट बता रहे हैं। दोनों हाथों से 100 प्रतिशत अपंग हूं। बच्चे छोटे हैं, खुद कस्सी चलाकर खेती करता हूं। तीन एकड़ जमीन है, अगर चार लाख भरने पड़े तो एक एकड़ जमीन बेचनी पड़ेगी। कुछ राहत दिलाई जाए।

यूक्रेन ने मिसाइल तो नहीं चला दी
गांव खरड़ की पंचायत लेकर आए रमेश ने बिजली समस्या बताते हुए कई बार कहा कि हमारे गांव में खतरा है। इस पर मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि यूक्रेन ने मिसाइल आपके गांव में तो नहीं चला दी। मंत्री ने खतरा बनी लाइनों को हटाने के निर्देश दिए।

संपत पर पलटवार... चौटाला परिवार के बच्चों को गोद खिलाता था, अब चर्चा में नहीं
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पूर्व मंत्री संपत्त के बारे में कहा कि संपत चाैटाला परिवार के बच्चों को गोद में खिलाता था। संपत की क्या कहानी है, अब कहीं चर्चा नहीं है। वह सब जगह लुप्त हो गया। चौधरी देवीलाल ने अपनी सीट देकर एमएलए बनाया था। दो कमरे के मकान में रहता था। अब बड़ी कोठी में रहता है, संपत्ति बना ली है। यह चौटाला परिवार की ही देन है। बता दें कि संपत सिंह ने पिछले सप्ताह मीडिया से मीडिया के समक्ष बयान में कहा था कि चौटाला नाम के कांग्रेस के अलावा जीव हर पार्टी में पाए जाते हैं।


घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत पर काम बंद कराया...
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर रत्तिया के रत्ताखेड़ा में बन रहे पावर हाउस के काम को बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री के सैंपल भरवाए जाएं। अब यह काम दूसरे एरिया के अधिकारी कराएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इसकी विजिलेंस जांच भी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed